159 पौवा शराब के साथ युवती समेत दो गिरफ्तार, नयापारा में डमी ग्राहक बनाकर महिला तस्कर को पकड़ा, भखारा में शराब भट्टी के पास पुलिस की घेराबंदी

Two people, including a young woman, arrested with 159 quarters of liquor; female smuggler nabbed in Nayapara using a decoy customer; police lay siege near the liquor shop in Bhakhara.

159 पौवा शराब के साथ युवती समेत दो गिरफ्तार, नयापारा में डमी ग्राहक बनाकर महिला तस्कर को पकड़ा, भखारा में शराब भट्टी के पास पुलिस की घेराबंदी

धमतरी : आगामी त्योहारी सीजन को देखते हुए धमतरी पुलिस ने अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है. पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना पांडेय के निर्देश पर सिटी कोतवाली और भखारा पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए कुल 159 पौवा अवैध देशी शराब जब्त कर एक महिला सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. दोनों मामलों में करीब 13 हजार 760 रुपये का मशरूका जब्त किया गया है.
नयापारा में पॉइंटर बनाकर पकड़ी गई महिला
पुलिस को खबर मिली थी कि शीतला मंदिर गली, नयापारा क्षेत्र में एक महिला घर के पीछे गली में अवैध शराब रखकर बिक्री कर रही है. खबर की पुष्टि के लिए पुलिस ने एक आरक्षक को सादे कपड़ों में डमी ग्राहक (पॉइंटर) बनाकर भेजा. शराब बिक्री की पुष्टि होते ही पुलिस टीम और महिला पुलिस बल ने मौके पर घेराबंदी कर आरोपी महिला को पकड़ लिया.
गिरफ्तार आरोपी चित्ररेखा मानिकपुरी, पति मन्नूदास मानिकपुरी, उम्र 38 साल निवासी गोकुलपुर वार्ड धमतरी और वर्तमान निवास शीतला मंदिर गली नयापारा, महात्मा गांधी वार्ड है. पुलिस ने उसके कब्जे से 49 पौवा देशी शराब जब्त किया जिसमें 17 पौवा देशी प्लेन, 32 पौवा देशी मसाला शराब और टेस्ट परचेज की शराब शामिल है. बिक्री रकम सहित कुल 4 हजार 960 रुपये का मशरूका जब्त किया गया. मामले में सिटी कोतवाली थाना में अपराध क्रमांक 212/2026 दर्ज कर आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत कार्रवाई की गई.
भखारा में शराब भट्टी के पास दबिश
इसी तरह थाना भखारा पुलिस को खबर मिली कि देशी शराब भट्टी के पास एक व्यक्ति भारी तादाद में शराब लेकर बिक्री की फिराक में खड़ा है. खबर मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी को शराब सहित गिरफ्तार कर लिया.
गिरफ्तार आरोपी प्रकाश साहू, पिता नारद राम साहू, उम्र 45 साल निवासी वार्ड नम्बर 8, भखारा है. उसके कब्जे से 110 पौवा देशी प्लेन शराब, जिसकी कीमत करीब 8 हजार 800 रुपये बताई गई है. जब्त की गई. इस मामले में थाना भखारा में अपराध क्रमांक 108/2026 दर्ज कर आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत कार्रवाई की गई.
दोनों आरोपियों को भेजा गया जेल
दोनों कार्रवाई में पुलिस ने कुल 159 पौवा देशी शराब, करीब 28.6 बल्क लीटर, जब्त की है. महिला समेत दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया. जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?