चलती कार के बोनट पर लेटी, दरवाजों पर लटकीं लड़कियां, गरबा ड्रेस में वीडियो शूट कर किया वायरल, कैप्शन लिखा- घर में गाली खाने का जिगरा रखो
Girls, dressed in Garba attire, were filmed lying on the bonnet of a moving car and hanging onto its doors; the video went viral, accompanied by the caption: "Have the guts to face the scolding you'll get at home."
कोरबा : सोशल मीडिया पर इन दिनों रील्स बनाने का क्रेज लगातार बढ़ता जा रहा है. लोग लाइक्स और व्यूज के चक्कर में अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं. ऐसा ही एक ताजा मामला छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से सामने आया है. यहां कुछ महिलाओं ने गरबा ड्रेस पहनकर चलती कार पर खतरनाक स्टंट किया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया.
वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि कोरबा के मानिकपुर चौकी क्षेत्र के रविशंकर नगर में यह घटना हुई. दुर्गा पंडाल तक जाने वाले रास्ते पर एक काली कार चल रही थी. कार के बोनट पर एक महिला लेटी हुई थी. इसके अलावा दो अन्य महिलाएं कार के दोनों दरवाजों पर लटकी हुई थीं. यह सभी महिलाएं गरबा पोशाक में थीं.
वायरल वीडियो और गाना
महिलाओं ने चलती कार पर यह स्टंट जस्ट चील चील चील गाने पर किया था. उन्होंने वीडियो शूट करके सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया था. वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा गया था कि फ्रीडम उसी को मिलती है. जो घर में गाली खाने का जिगरा रखता हो. इस वीडियो के सामने आने के बाद स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताई. लोगों ने पुलिस से इस खतरनाक हरकत पर सख्त कार्रवाई की मांग की.
जांच के दौरान पता चला कि यह काली कार एक स्वीट्स कारोबारी की है. कार का रजिस्ट्रेशन नंबर CG12 BV 6007 है. वीडियो में बोनट पर लेटी महिला कारोबारी की पत्नी विदिशा बरनवाल बताई गई हैं. कार के मालिक राजेंद्र बरनवाल हैं. पुलिस ने वाहन नंबर के आधार पर फौरन मामले की जांच शुरू कर दी.
पुलिस की सख्त कार्रवाई
मामला तूल पकड़ने के बाद कोरबा पुलिस एक्शन मोड में आ गई. पुलिस ने वाहन के पंजीयन नंबर के आधार पर मालिक की पहचान की. इसके बाद भारतीय न्याय संहिता यानी बीएनएस की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले ने इस मामले पर पूरी जानकारी दी.
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया कि चलती कार के बोनट और दरवाजों पर इस तरह स्टंट करना बहुत खतरनाक है. इससे स्टंट कर रही महिलाओं के साथ सड़क पर चल रहे अन्य लोगों की जान भी खतरे में पड़ सकती थी. वाहन मालिक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है. वीडियो में दिख रही महिलाओं के खिलाफ भी नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जा रही है. पुलिस ने युवाओं से अपील किया कि वे सड़क पर ऐसे खतरनाक करतब न करें.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



