जगन्नाथ रथ यात्रा मेला में महिला के गले से चुरा लिए सोने की चैन, वीडियो फुटेज से पुलिस को मिले अहम सुराग, दो गिरफ्तार, एक फरार, तलाश जारी
Gold chain stolen from a woman's neck at the Jagannath Rath Yatra fair; police obtain crucial leads from video footage; two arrested, one absconding, search underway.
जशपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृह जिला जशपुर में 16 जुलाई 2026 को सन्ना रोड जशपुर निवासी सरमा देवी परिवार के साथ कस्तूरा रथ मेला देखने पहुंची थीं. भीड़ के बीच उनके गले से करीब 17 ग्राम की सोने की चेन गायब हो गई. इस मामले में वीडियो फुटेज से पुलिस को अहम सुराग मिले. पुलिस ने दो महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई करीब 17-18 ग्राम वजनी सोने की चैन, कीमत लगभग 2.50 लाख रुपये, बरामद कर जप्त किया. यह मामला जशपुर जिला अंतर्गत थाना दुलदुला क्षेत्रांतर्गत ग्राम कस्तूरा का है.
मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थिया सरमा देवी, निवासी सन्ना रोड जशपुर 16 जुलाई 2026 को थाना दुलदुला में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह ग्राम कस्तूरा में आयोजित श्री जगन्नाथ रथ यात्रा मेला में अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ गई थी. प्रार्थिया ने अपने गले में करीब 17 ग्राम वजनी सोने की चैन पहन रखी थी. मेला में भीड़ के दौरान प्रार्थिया ने देखा कि उसके गले में पहनी हुई सोने की चैन गायब थी. किसी ने भीड़ का फायदा उठाकर उसके गले से सोने की चैन चोरी कर ली थी. प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना दुलदुला में अप क्रमांक 46/26 व बी एन एस की धारा 303(2) के तहत किया था जुर्म दर्ज कर मामला जांच में लिया गया था.
थाना दुलदुला पुलिस की जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि उक्त घटना के दिन मेला स्थल पर ड्रोन कैमरा के जरिए वीडियो और फोटो शूट किया जा रहा था. पुलिस टीम द्वारा ड्रोन कैमरा संचालक से संपर्क कर घटना दिनांक को शूट किए गए सभी वीडियो फुटेज लिया. पुलिस द्वारा वीडियो फुटेज का बारीकी से मुआयना किया गया.
प्रार्थिया के आसपास संदिग्ध रूप से सटकर खड़ी महिलाओं की पहचान और पतासाजी शुरू की गई. पुलिस ने प्रार्थिया के आसपास खड़े संदिग्ध महिलाओं के फोटो हासिल कर उन्हें विभिन्न माध्यमों से वायरल करते हुए लगातार पतासाजी की जा रही थी.
इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से जानकारी मिली कि वीडियो फुटेज में प्रार्थिया के आसपास खड़ी संदिग्ध महिलाएं सोनिया बाई और अनिता बाई, ग्राम पत्ताकेला, बगीचा की रहने वाली हैं. पुलिस टीम द्वारा दोनों महिलाओं की पतासाजी कर उन्हें हिरासत में लिया गया.
पुलिस द्वारा दोनों संदिग्ध महिलाओं से घटना के बारे में पूछताछ करने पर उन्होंने अपने एक अन्य महिला साथी जिसे कि पुलिस ने चिन्हित कर लिया है, के साथ भीड़ का फायदा उठाते हुए प्रार्थिया के गले से सोने की चैन चोरी करना कबूल किया. आरोपिया महिलाओं के कब्जे से प्रार्थिया की चोरी गई करीब 17-18 ग्राम वजनी सोने की चैन, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 2.50 लाख रुपये है. बरामद कर विधिवत जप्त की गई.
इस मामले में आरोपियों के द्वारा अपराध घटित किया जाना पाए जाने पर आरोपी सोनिया बाई उम्र 30 साल और अनिता बाई उम्र 35 साल को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है. इस मामले में शामिल एक अन्य आरोपिया जो कि घटना के बाद से फरार है. जिसकी पुलिस द्वारा लगातार पतासाजी की जा रही है. जिसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
गिरफ्तार आरोपिया
1.सोनिया बाई उम्र 30 साल निवासी ग्राम पत्ताकेला, बगीचा*थाना बगीचा जशपुर छ ग.
2.अनिता बाई उम्र 35 साल निवासी ग्राम पत्ताकेला, बगीचा*थाना बगीचा जशपुर छ ग.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



