अवैध संबंध का खौफनाक अंजाम, पत्नी के ब्वायफ्रेंड को समझाइश देने के बहाने बुलाया घर, बाप-बेटे ने गला घोंटकर उतारा मौत के घाट, आरोपी टीचर शिव गिरफ्तार

Illicit affair leads to horrific consequences: Wife's boyfriend called home on pretext of counseling, father and son strangled him to death; accused teacher Shiv arrested.

अवैध संबंध का खौफनाक अंजाम, पत्नी के ब्वायफ्रेंड को समझाइश देने के बहाने बुलाया घर, बाप-बेटे ने गला घोंटकर उतारा मौत के घाट, आरोपी टीचर शिव गिरफ्तार

बिलासपुर/सकरी : बिलासपुर जिले के सकरी थाना क्षेत्र की सैदा हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में चरित्र पर शक के चलते एक बेहद चौंकाने वाली हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है. मूल रूप से मुंगेली के रहने वाले और पेशे से शिक्षक शिव कांबले को अपनी पत्नी और राम्हेपुर निवासी दावेंद्र बघेल उम्र 27 साल के बीच अवैध संबंध होने का गहरा शक था. इस बात को लेकर घर में लंबे समय से मानसिक तनाव और घरेलू विवाद चल रहा था. इसी कलह और बदनामी से बचने के लिए यह परिवार महज छह दिन पहले ही मुंगेली छोड़कर बिलासपुर की इस कॉलोनी में शिफ्ट हुआ था. लेकिन इसके बावजूद उनके बीच का विवाद शांत नहीं हुआ.
शनिवार को घर में मौजूद शिव कांबले, उसकी पत्नी और बेटे के बीच इसी विषय पर दोबारा तीखी बहस शुरू हुई. विवाद के दौरान पति ने पत्नी पर दबाव डाला कि वह अपने कथित परिचित दावेंद्र बघेल को फोन कर घर बुलाए. ताकि आमने-सामने बात की जा सके. पत्नी के बुलाने पर दावेंद्र बघेल उनके बिलासपुर स्थित नए मकान में पहुंचा. शुरुआत में तीनों के बीच बातचीत हो रही थी. लेकिन देखते ही देखते माहौल बेहद तनावपूर्ण और हिंसक हो गया.
इस मामले को बिगड़ता देख और किसी अनहोनी की आशंका से घबराकर महिला तुरंत घर से भागकर सीधे सकरी थाने पहुंची और पुलिस को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी. महिला की खबर पर जब तक पुलिस की टीम मौके पर पहुंचती. तब तक बहुत देर हो चुकी थी और दावेंद्र की मौत हो चुकी थी. प्राथमिक जांच और फॉरेंसिक (FSL) टीम की पड़ताल में सामने आया कि आरोपियों ने दावेंद्र के साथ बेरहमी से मारपीट की और फिर मोबाइल के केबल तार तथा प्लास्टिक की सुतली से गला घोंटकर उसे मौत के घाट उतार दिया.
महिला ने इस घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को भी दी. जिसके बाद उनके रिश्तेदारों की मौजूदगी में शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सिम्स (CIMS) अस्पताल भेजा गया. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए फरार होने की कोशिश कर रहे आरोपी पति और बेटे को हिरासत में ले लिया है. और उनसे पूछताछ कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
बताया जा रहा है कि मुंगेली निवासी शिव कामले कबीरधाम जिले के सिंगारपुर मिडिल स्कूल में प्रधान पाठक के पद पर पदस्थ हैं. वे पिछले एक हफ्ते से सकरी के सैदा स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में अपनी पत्नी रीना कामले, दो बेटियों और एक बेटे के साथ रह रहे थे.
रीना कामले का लगभग दो साल पहले अपनी छोटी बहन की शादी के दौरान लोरमी क्षेत्र के राम्हेपुर निवासी दावेन्द्र कुमार बघेल से परिचय हुआ था. समय के साथ दोनों के बीच प्रेम संबंध विकसित हो गए. करीब एक माह पहले शिव कामले को इस संबंध की जानकारी मिली. जिसके बाद उन्होंने पत्नी को दावेन्द्र से दूर रहने की चेतावनी दी थी और उसका सिम कार्ड भी तोड़ दिया था.
शुक्रवार 30 मई को दोपहर करीब 12 बजे दावेन्द्र, रीना को नया सिम देने उसके घर पहुंचा. इसी दौरान शिव कामले ने उसे देख लिया. इसके बाद उन्होंने दावेन्द्र को घर के अंदर बुलाया और रीना से दूर रहने की समझाइश देने लगे. इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया.
विवाद बढ़ने पर शिव कामले और उसके बेटे ने मिलकर दावेन्द्र पर हमला कर दिया. आरोप है कि दोनों ने प्लास्टिक की सुतली और मोबाइल के केबल तार से उसका गला घोंट दिया. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t