सूचना बोर्ड से लटका मिला युवक का शव, इलाके में सनसनी, फॉरेंसिक टीम ने जुटाए सबूत, पुलिस हत्या-आत्महत्या दोनों एंगल से कर रही जांच, जारी किया नंबर

Young man's body found hanging from an information board; incident sparks sensation in the area. Forensic team collected evidence; police investigating from both murder and suicide angles and have released a contact number.

सूचना बोर्ड से लटका मिला युवक का शव, इलाके में सनसनी, फॉरेंसिक टीम ने जुटाए सबूत, पुलिस हत्या-आत्महत्या दोनों एंगल से कर रही जांच, जारी किया नंबर

रायगढ़/चक्रधरनगर : चक्रधरनगर थाना क्षेत्र के ग्राम बंगुरसिया मुख्य मार्ग के किनारे एक साइन बोर्ड पर करीब 35 साल के अज्ञात व्यक्ति का शव फंदे से लटका हुआ मिला है. दोपहर में घटना की खबर मिलते ही चक्रधरनगर पुलिस और फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की.
मिली जानकारी के मुताबिक बंगुरसिया मेन रोड किनारे लगे साइन बोर्ड पर अज्ञात पुरुष का शव लाल रंग के कपड़े से बने फंदे पर लटका हुआ देखा गया था. पुलिस और एफएसएल अधिकारियों ने घटनास्थल का मुआयना कर सबूत जुटाए. आसपास के रहवासियों से पूछताछ करने के बावजूद मृतक की पहचान नहीं हो सकी.
शव मर्च्युरी में सुरक्षित, शिनाख्त के लिए फोटोग्राफ साझा
आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने शव को मर्च्युरी में सुरक्षित रखवा दिया है. मृतक की शिनाख्त सुनिश्चित करने और उसके परिजनों की पतासाजी के लिए पुलिस द्वारा मृतक के फोटोग्राफ विभिन्न सूचना एवं संपर्क समूहों में प्रसारित किए गए हैं.
पुलिस ने आमजन से की जानकारी देने की अपील
चक्रधरनगर पुलिस ने आम लोगों से सहयोग की अपील की है. पुलिस का कहना है कि अगर कोई व्यक्ति मृतक को पहचानता है या उसके बारे में कोई भी जानकारी रखता है. तो वह थाना प्रभारी चक्रधरनगर के मोबाइल नंबर 9479193210 या पुलिस कंट्रोल रूम के मोबाइल नंबर 9479193299 पर तत्काल सूचित कर सकता है. जिससे मृतक के परिजनों तक जानकारी पहुंचाई जा सके.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb