नवापारा में पीडीएस चावल पर बड़ा सवाल, राशन दुकान के बाहर पकड़ी गई PDS चावल से भरी पिकअप, कांग्रेस पार्षदों ने लगाया बेचने का आरोप, वीडियो वायरल
Major questions raised regarding PDS rice in Navapara; a pickup truck loaded with PDS rice was intercepted outside a ration shop. Congress councilors have alleged that the rice was being sold illegally, and a video of the incident has gone viral.
रायपुर/नवापारा : रायपुर जिला के अभनपुर क्षेत्र में पीडीएस चावल की कथित हेराफेरी का मामला सामने आया है. आरोप है कि क्षेत्र में रोजाना बड़ी तादाद में पीडीएस चावल की खरीद-फरोख्त कर उसे ऊंचे दामों पर बाहर बेचा जा रहा है. इस मामले में अभनपुर के कुछ चावल कारोबारियों की संलिप्तता की भी बात सामने आ रही है. वहीं घटना का वीडियो भी सामने आया है.
इसी बीच गोबरा नवापारा नगर पालिका के वार्ड नम्बर 2 में संचालित राशन दुकान के बाहर पीडीएस चावल को पिकअप वाहन में लोड किए जाने की खबर पर कांग्रेस पार्षदों ने मौके पर पहुंचकर छापा मारा. मौके पर चावल से भरी पिकअप वाहन नम्बर CG 04 MW 3045 मिली. बताया जा रहा है कि वाहन में करीब 40 से 50 बोरी चावल लोड किया गया था. जिसकी मात्रा करीब 1 से 1.5 टन होने का अनुमान है.
घटना का वीडियो भी सामने आया है. मामले की खबर संबंधित उच्च अधिकारियों को दिए जाने के बाद चावल से लदे पिकअप वाहन को गोबरा नवापारा थाने ले जाया गया. अब पुलिस और संबंधित विभाग द्वारा वाहन में लदे चावल तथा उसके दस्तावेजों की जांच की जा रही है.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



