जन्माष्टमी के दिन हत्या!, टाटा मैजिक में शव लेकर निकले हत्यारे, पुलिस को देख गाड़ी छोड़कर फरार, लाश को ठिकाने लगाने की तैयारी, फैली सनसनी

Murder on Janmashtami! Killers set out with a body in a Tata Magic; fled leaving the vehicle behind upon spotting the police; were preparing to dispose of the corpse; incident sparks a sensation.

जन्माष्टमी के दिन हत्या!, टाटा मैजिक में शव लेकर निकले हत्यारे, पुलिस को देख गाड़ी छोड़कर फरार, लाश को ठिकाने लगाने की तैयारी, फैली सनसनी

रायपुर : राजधानी रायपुर में जन्माष्टमी के दिन हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है. आरोप है कि हत्या के बाद शव को टाटा मैजिक में ले जाया जा रहा था. इसी दौरान पुलिस की नजर टाटा मैजिक पर पड़ी तो आरोपी गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गए. घटना के बाद पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. यह मामला रावाभाठा क्षेत्र से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है.
मिली जानकारी के मुताबिक कुछ युवक टाटा मैजिक नम्बर CG04 PV 0780 में शव लेकर जा रहे थे. इसी दौरान पुलिस ने टाटा मैजिक को रोकने का प्रयास किया. पुलिस की कार्रवाई को देखते ही आरोपी शीतला मंदिर के पास टाटा मैजिक छोड़कर फरार हो गए. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया. मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने वाहन को अपने कब्जे में लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है. वाहन में मिले शव को लेकर पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.
फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यह है कि हत्या का मामला किस थाने में दर्ज होगा. क्योंकि घटना का संबंध खमतराई और धरसींवा थाना क्षेत्र से जुड़ा बताया जा रहा है. ऐसे में पुलिस क्षेत्राधिकार को लेकर स्थिति स्पष्ट की जा रही है. हत्या का केस कौन सा थाना दर्ज करेगा. यह जांच के बाद तय होगा. पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलुओं की जांच कर रही है. शव की पहचान, हत्या की वजह और वारदात में शामिल आरोपियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है. पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुट गई है.
बताया जा रहा है कि आरोपी हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने की कोशिश में थे. लेकिन पुलिस की सक्रियता की वजह से उनकी प्लान कामयाब नहीं हो सकी. वाहन छोड़कर भागने वाले आरोपियों की पहचान के लिए पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. जन्माष्टमी जैसे पर्व के दिन हत्या की वारदात सामने आने से लोगों में चर्चा का माहौल है.
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वाहन के नंबर की जांच में इसके रावाभाठा निवासी संजय उर्फ मोरध्वज चौहान से जुड़े होने की जानकारी सामने आई है. फिलहाल पुलिस वाहन मालिक और फरार चालक की तलाश कर रही है.
पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा और हत्या में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल पुलिस ने पिकअप वाहन को जब्त कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है. जांच पूरी होने के बाद ही हत्या की पूरी वजह और आरोपियों की भूमिका स्पष्ट हो पाएगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?