नर्सिंग छात्रा की दिनदहाड़े चाकू मारकर बेरहमी से हत्या, बेमेतरा से भिलाई आकर पढ़ाई और कैफे में काम, संदेही ब्वॉयफ्रेंड फरार, तलाश में जुटी पुलिस

Nursing student brutally stabbed to death in broad daylight; she had moved from Bemetara to Bhilai to study and work at a café. The suspect—her boyfriend—is absconding, and the police are searching for him.

नर्सिंग छात्रा की दिनदहाड़े चाकू मारकर बेरहमी से हत्या, बेमेतरा से भिलाई आकर पढ़ाई और कैफे में काम, संदेही ब्वॉयफ्रेंड फरार, तलाश में जुटी पुलिस

दुर्ग : दुर्ग में वैशाली नगर थाना क्षेत्र के रामनगर में शुक्रवार को एक नर्सिंग छात्रा की उसके पीजी के कमरे में अज्ञात युवक द्वारा घुसकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया है. घटना के समय मृतक को सहेली बाथरूम में नहाने के लिए गई. इसी दौरान एक युवक कमरे में पहुंचा और धारदार हथियार से छात्रा पर हमला कर फरार हो गया. नाजुक हालत में छात्रा को अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. वारदात की खबर मिलने के बाद भिलाई नगर सीएसपी सहित वैशाली नगर थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची. पुलिस अज्ञात आरोपी की पतासाजी में जुटी हुई है.
मिली जानकारी के मुताबिक मृतका खुशी साहू उम्र 19 साल मूलतः बेमेतरा जिले के बेरला ब्लाक के ग्राम कुम्ही की रहने वाली थी. करीब 15- 20 दिन पहले ही वह भिलाई आई थी. यहां एक प्राइवेट नर्सिंग कॉलेज में पढ़ाई कर रही थी. और पढ़ाई का खर्च उठाने के लिए वह वैशाली नगर के फ्रेंड्स कैफे में काम भी कर रही थी. मृतक खुशी साहू भिलाई के रामनगर स्थित पीजी में किराये के कमरे में रहती थी. पांच दिन पहले उसकी एक सहेली भी गांव से भिलाई आई थी और उसी के साथ रहने लगी थी.
शुक्रवार जब मृतक की सहेली नहाने गई थी. इसी दौरान एक अज्ञात युवक कमरे में पहुंचा और खुशी पर धारदार हथियार से कई वार कर दिए। वारदात के बाद आरोपी मौके से भाग निकला. जब सहेली नहाकर बाहर आई तो खुशी जमीन पर खून से लथपथ पड़ी थी. उसने फौरन मकान मालिक को इसकी जानकारी दी. इसके बाद पुलिस को खबर दी गई. पुलिस मौके पर पहुंची और घायल खुशी को सुपेला अस्पताल लेकर गई. लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. इस पूरे घटनाक्रम में खुशी के एक कथित ब्वॉयफ्रेंड की जानकारी भी सामने आ रही है. पुलिस ने शक के आधार पर एक युवक की पहचान की है. जिसकी तलाश की जा रही है. पुलिस को शक है कि उसने ही छात्रा की हत्या की है. पुलिस ने बताया है कि इस मामले में अभी जांच की जा रही है. शक के आधार पर कई लोगों से पूछताछ की जा रही है. जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी. पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है. साथ ही मृतिका के परिचितों,सहेली और अन्य लोगों से पूछताछ की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?