शादी का झांसा देकर नाबालिग से जबरन शादी कर बनाया हवस का शिकार, 5 साल से फरार दुष्कर्म का आरोपी राकेश चढ़ा आरंग पुलिस के हत्थे

Rakesh, an accused in a rape case who had been absconding for five years, has been arrested by the Arang police; he had forcibly married a minor under the pretext of marriage and sexually exploited her.

शादी का झांसा देकर नाबालिग से जबरन शादी कर बनाया हवस का शिकार, 5 साल से फरार दुष्कर्म का आरोपी राकेश चढ़ा आरंग पुलिस के हत्थे

रायपुर.आरंग : वर्ष 2021 से नाबालिग किशोरी को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म करने के मामले में आरंग पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. पुलिस ने आरोपी राकेश घृतलहरे को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी राकेश घृतलहरे पिता हीरालाल घृतलहरे उम्र 26 साल (मूल निवासी: पाहंदा, थाना पलारी, जिला बलौदाबाजार; वर्तमान पता: मजदूर नगर सरोरा, थाना उरला, रायपुर) ने वर्ष 2021 में एक नाबालिग किशोरी को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगा ले गया था. इसके बाद आरोपी ने पीड़ित नाबालिग को अपने मजदूर नगर स्थित मकान में रखकर जबरन शादी कर ली थी. पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर आरंग थाने में गुमशुदगी का मामला दर्ज कर पुलिस लगातार तलाश कर रही थी.
आरंग पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 17 अगस्त 2026 को पीड़िता को बरामद कर लिया था. हालांकि, गिरफ्तारी के डर से आरोपी फरार हो गया था. थाना प्रभारी नरेश कुमार साहू के मार्गदर्शन में मामले के वर्तमान विवेचक सोनप्रसाद राजेत्री द्वारा आरोपी पर लगातार निगरानी रखी जा रही थी और दबिश दी जा रही थी. पुलिस के 12 सितंबर 2026 को आरोपी को उसके मजदूर नगर स्थित ठिकाने से धर दबोचा.
पॉक्सो एक्ट सहित गंभीर धाराओं में कार्रवाई
आरंग पुलिस ने आरोपी राकेश घृतलहरे के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 363 (अपहरण), 366 (महिला को शादी के लिए विवश करना), 376(3) (नाबालिग से दुष्कर्म) और 6 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया और अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?