शारीरिक संबंध से इंकार करना पडा महंगा!, नुआखाई के बाद बॉयफ्रेंड ने कांच की बोतल से गर्लफ्रेंड के सिर पर किया वार. आरोपी टकेश्वर गिरफ्तार

Refusing sexual relations proved costly! After Nuakhai, a boyfriend struck his girlfriend on the head with a glass bottle. The accused, Takeshwar, has been arrested.

शारीरिक संबंध से इंकार करना पडा महंगा!, नुआखाई के बाद बॉयफ्रेंड ने कांच की बोतल से गर्लफ्रेंड के सिर पर किया वार. आरोपी टकेश्वर गिरफ्तार

गरियाबंद/छुरा : गरियाबंद जिले के छुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम छतरमड़ई में महिला की हत्या का मामला सामने आने से पूरे गांव में सनसनी फैल गई. नवाखाई और गणेशोत्सव के बीच हुई इस वारदात के बाद गांव में हड़कंप मच गया. वारदात की खबर मिलते ही छुरा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की. पुलिस ने इस मामले में गांव के ही एक युवक टकेश्वर गोंड़ को गिरफ्तार किया है. आरोपी को अदालत में पेश किया गया.
कांच की बोतल से सिर पर वार करने का आरोप
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम छतरमड़ई निवासी रतनी बाई सोरी पति गंगाराम सोरी उम्र 37 साल के साथ 15 सितंबर की रात करीब 10 से 11 बजे के बीच मारपीट की घटना हुई. आरोप है कि गांव के ही टकेश्वर गोंड़ ने महिला के सिर पर कांच की बोतल से वार किया. गंभीर चोट लगने के बाद महिला की मौत हो गई.
घटना के बाद गांव में इसकी जानकारी फैलते ही बड़ी तादाद में ग्रामीण मौके पर जुट गए. ग्रामीणों ने शक के आधार पर टकेश्वर गोंड़ को पकड़कर रखा और इसकी खबर पुलिस को दी. चर्चा है कि आरोपी प्रेमी ने प्रेमिका से शारीरिक संबंध बनाने की जिद की. प्रेमिका ने इन्कार कर दिया. जिससे प्रेमी नाराज हो गया. और आरोपी प्रेम ने गुस्से में हत्या कर दी. असल वजह का खुलासा जांच के बाद हो सकेगा.  
खबर मिलते ही मौके पर पहुंची छुरा पुलिस
ग्रामीणों से खबर मिलने के बाद छुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने संदिग्ध युवक को अपने कब्जे में लेकर पूछताछ शुरू की और घटना से जुड़े तथ्यों की जांच की. पुलिस की पूछताछ के दौरान टकेश्वर गोंड़ ने कांच की बोतल से महिला के सिर पर वार किए जाने की बात बताई. इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया.
हत्या के पीछे की वजह अब भी जांच का विषय
हालांकि इस पूरी वारदात के पीछे असल वजह क्या थी. यह अभी साफ नहीं हो सका है. महिला और आरोपी के बीच घटना से पहले किसी तरह का विवाद हुआ था या हत्या किसी किस वजह से हुई. इसे लेकर पुलिस जांच कर रही है. पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं को सामने लाने के लिए पूछताछ और मिले सबूतों के आधार पर जांच आगे बढ़ा रही है. मर्डर की असल वजह और घटना का पूरा घटनाक्रम पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही साफ हो सकेगा.
आरोपी अदालत में पेश
छुरा पुलिस ने मामले में टकेश्वर गोंड़ को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तारी के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया गया. पुलिस द्वारा मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है. जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों और सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
त्योहार के बीच हत्या की घटना से गांव में दहशत,
नवाखाई और गणेशोत्सव के माहौल के बीच गांव में महिला की हत्या की घटना सामने आने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है. घटना के बाद से ग्रामीणों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं भी हो रही हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?