तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह! अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गिरी मोटरसाइकिल, युवक का टूट गया हाथ, अस्पताल में भर्ती, इलाज जारी, जांच में जुटी पुलिस
Speeding caused the accident! A motorcycle went out of control and fell by the roadside; the young rider suffered a broken arm and has been hospitalized for treatment, while the police are investigating the incident.
गरियाबंद :गरियाबंद जिला में देवभोग क्षेत्र में तेज रफ्तार एक बार फिर सड़क हादसे की वजह बन गई. धरनीधोड़ा और बुरजाबहाल के बीच शनिवार को एक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे किलोमीटर पत्थर से जा टकराई। हादसे में उड़ीसा निवासी युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.
घायल की पहचान डोमेश्वर मांझी, निवासी तारापुर, सरगीगुड़ा (उड़ीसा) के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि वह छैलडोंगरी से अपने समधी के घर कुल्लाखला (उड़ीसा) जा रहे थे. इसी दौरान धरनीधोड़ा और बुरजाबहाल के बीच उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और सीधे सड़क किनारे लगे किलोमीटर पत्थर से टकरा गई.
तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह
चाश्म्म्दीदों के मुताबिक बाइक काफी तेज गति से चल रही थी. ज्यादा रफ्तार होने की वजह से चालक वाहन पर कंट्रोल नहीं रख सका और हादसा हो गया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक सड़क पर गिर पड़ा और उसके एक हाथ में गंभीर अंदरूनी चोट आई, साथ ही हाथ टूट गया.
स्थानीय लोगों ने पहुंचाई मदद
हादसे के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायल युवक को प्राथमिक सहायता देने के बाद उपचार के लिए अस्पताल भेजा। फिलहाल उसका इलाज जारी है.
चश्मदीद मोहन यादव ने बताया
चश्मदीद मोहन यादव ने बताया कि बाइक काफी तेज रफ्तार में थी। अचानक संतुलन बिगड़ने से वाहन सड़क किनारे लगे किलोमीटर पत्थर से जा टकराया. जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों ने इस हादसे के बाद वाहन चालकों से बारिश के मौसम में सावधानी और नियंत्रित गति से वाहन चलाने की अपील की है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



