मुख्यमंत्री ने गरियाबंद जिले के हितग्राहियों के खाते में हस्तांतरित किए 17 करोड़ 57 लाख 50 हजार रुपये की रकम, राजिम विधायक रोहित साहू रहे मौजूद

The Chief Minister transferred an amount of ₹17.57 million to the accounts of beneficiaries in Gariaband district. Rajim MLA Rohit Sahu was present.

मुख्यमंत्री ने गरियाबंद जिले के हितग्राहियों के खाते में हस्तांतरित किए 17 करोड़ 57 लाख 50 हजार रुपये की रकम, राजिम विधायक रोहित साहू रहे मौजूद

गरियाबंद : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना के तहत बलौदाबाजार के पंडित चक्रपाणि शुक्ल हायर सेकेंडरी स्कूल मैदान में आयोजित प्रदेश स्तरीय आदान राशि वितरण कार्यक्रम में रिमोट का बटन दबाकर राज्य के 4 लाख 95 हजार 965 हितग्राहियों के खाते में 495 करोड़ 96 लाख 50 हजार रुपये हस्तांतरित किए। रिमोट का बटन दबाते ही गरियाबंद जिले के 17 हजार 575 हितग्राहियों के खाते में 10 हजार रुपये के मान से 17 करोड़ 57 लाख 50 हजार रुपये की राशि अंतरित हुई.
इस कार्यक्रम में सांकेतिक रुप से 12 हितग्राहियों को उनके खाते में राशि हस्तांतरण का प्रमाण पत्र प्रदान किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ छत्तीसगढ़ महतारी की छायाचित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर किया गया.
कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में आयोजित जिला स्तरीय आदान राशि वितरण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक रोहित साहू थे. इस दौरान नगरपालिका परिषद के अध्यक्ष रिखिराम यादव, जिला पंचायत के उपाध्यक्ष श्रीमती लालिमा ठाकुर, नगर पालिका उपाध्यक्ष आसिफ मेमन, लेखराज धुर्वा, सुरेन्द्र सोनटेके, सोहन धु्रव, सुमित पारख, शेखर साहू सहित कलेक्टर बीएस उइके, अपर कलेक्टर श्रीमती ऋषा ठाकुर सहित अन्य जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में हितग्राही मौजूद थे.
इस मौकेपर नरेश ने बताया कि पिछले वर्ष उन्हें दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना के तहत 10 हजार रूपये की राशि मिली थी. जिससे वे अपने नाती के पढ़ाई लिखाई, मकान निर्माण एवं आवश्यक सामग्री के लिए खर्च किया था. साथ ही उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत उन्हें अपने स्वास्थ्य के लिए जड़ी-बुटी खरीदने में भी सहयोग मिल जाता है. इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री जी का आभार व्यक्त किया.
इस दौरान राजिम विधायक रोहित साहू नेकहा कि दीनदयाल उपाध्याय कृषि मजदूर कल्याण योजना के तहत दूसरे वर्ष में द्वितीय किस्त की राशि प्रदान किया जा रहा है. यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है. राज्य सरकार द्वारा चुनाव के पूर्व मोदी की गारंटी के तहत जो वादें किए गये थे। उसे पूरा किया जा रहा है. प्रदेश के नागरिकों ने भी मोदी की गांरटी को विश्वास में लेकर प्रदेश में सरकार बनायी। जिसके तहत डबल इंजन की सरकार ने सभी वादों को पूरा कर रहे है. जिससे चहुमंखी विकास हो रहा है.
उन्होंने कहा कि प्रदेश सहित जिले में भी पुल-पुलिया, सड़क निर्माण, भवन सहित अन्य सभी निर्माण एवं विकास कार्य तेजी के साथ किया जा रहा है. इसके अलावा बड़ी-बड़ी परियोजनाएं नागरिकों की सुविधओं के लिए किया जा रहा है. इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष रिखिराम यादव एवं जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती लालिमा ठाकुर ने भी संबोधित किया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB