नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले गया पश्चिम बंगाल, शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म,  गर्भवती होने के बाद दिया धोखा, आरोपी सुजाय गिरफ्तार

The accused, Sujay, lured a minor girl away to West Bengal, raped her under the pretext of marriage, and then abandoned her after she became pregnant; he has now been arrested.

नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले गया पश्चिम बंगाल, शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म,  गर्भवती होने के बाद दिया धोखा, आरोपी सुजाय गिरफ्तार

अंबिकापुर : नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने और शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में गांधीनगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस टीम ने आरोपी को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार कर नाबालिग पीड़िता को सकुशल बरामद किया है. पूछताछ में सामने आया कि आरोपी सुजाय मंडल उम्र 25 साल की हरकतों के चलते पीड़िता गर्भवती हो गई थी. आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया है.
घर से लापता हुई थी नाबालिग
मिली जानकारी के मुताबिक 16 फरवरी 2026 को नाबालिग पीड़िता बिना बताए घर से कहीं चली गई थी. परिजनों ने उसकी तलाश की. लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली. परिजनों ने किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर ले जाने की आशंका जताते हुए गांधीनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई. इस पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 137/26 के तहत धारा 137(2) बीएनएस में मामला दर्ज कर जांच शुरू की.
साइबर सेल की मदद से पश्चिम बंगाल पहुंची पुलिस
जांच के दौरान पुलिस ने साइबर सेल से तकनीकी जानकारी जुटाई और एक टीम पश्चिम बंगाल रवाना किया. लगातार प्रयासों के बाद पुलिस ने आरोपी सुजाय मंडल के कब्जे से नाबालिग पीड़िता को सकुशल बरामद कर लिया. आरोपी मुर्शिदाबाद जिले के शक्तिपुर थाना क्षेत्र के शिमूलदंगा गांव का निवासी बताया गया है.
पूछताछ में सामने आया गंभीर मामला
पीड़िता से पूछताछ में आरोप सामने आया कि सुजाय मंडल उसे शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था. आरोप है कि उसने पीड़िता का अपहरण कर लगातार दुकर्म करता रहा. जिससे नाबालिग लड़की गर्भवती हो गई. 
मामले में धारा 87, 65(1) बी.एन.एस. एवं पॉक्सो एक्ट की धारा 4,6 जोड़ी गई, आरोपी सुजाय मंडल पिता उत्तम मंडल उम्र 25 साल निवासी शिमूलदंगा थाना शक्तिपुर जिला मुर्शिदाबाद पश्चिम बंगाल से पूछताछ किये जाने पर जुर्म करना कबूल किया. आरोपी के खिलाफ अपराध सबूत पाये जाने से मामले में आरोपी कों गिरफ्तार कर अदालत के सामने पेश किया गया.
आरोपी
सुजाय मंडल पिता उत्तम मंडल उम्र 25 साल निवासी शिमूलदंगा थाना शक्तिपुर जिला मुर्शिदाबाद पश्चिम बंगाल
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb