एकतरफा मोहब्बत का खौफनाक अंजाम, सिरफिरे आशिक संदीप को लड़की ने बात करने से किया इंकार, चाकू से जानलेवा हमला, हालत नाजुक, इलाज जारी
The horrific outcome of unrequited love: a young woman refused to speak to an obsessed suitor, Sandeep, who then launched a life-threatening knife attack; she is in critical condition and undergoing treatment.
बिलासपुर : बिलासपुर जिला में मस्तूरी के ग्राम टिकारी के बस स्टैंड के पास सोमवार शाम एक युवक ने सरेराह युवती पर चाकू से हमला कर दिया. युवती की गलती सिर्फ इतनी थी कि उसने युवक से फोन पर बात करने से मना कर दिया था. लहूलुहान हालत में पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक टिकारी निवासी किरण निर्मलकर गुपचुप का ठेला लगाकर अपनि जिंदगी गुजारती है. उसकी जान-पहचान तोरवा निवासी संदीप खरे से थी. सोमवार सुबह संदीप ने किरण को कॉल किया. तो उसने बात करने से इंकार करते हुए कॉल काट दिया. यह बात एकतरफा प्यार में पड़े प्रेमी को इतनी बुरी लगी कि वह शाम करीब 7:30 बजे चाकू लेकर सीधे किरण के गुपचुप ठेले पर पहुंच गया. वहां पहुंचते ही आरोपी गाली-गलौज करने लगा. मना करने पर अपने पास रखे चाकू से किरण पर वार कर दिया.
मौके पर अफरा-तफरी मच गई. युवती की चीख-पुकार सुनकर उसकी मां सौवरीन बाई और भाई दीपक फौरन बीच-बचाव के लिए पहुंचे. परिवार के दखल और आसपास लोगों के जुटने पर आरोपी मौके से भाग निकला. वारदात के बाद गंभीर रूप से घायल युवती को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया. जहां उसका इलाज जारी है. डॉक्टरों के मुताबिक युवती को कई गंभीर चोटें आई हैं और उसकी हालत पर लगातार निगरानी रखी जा रही है.
वारदात के खबर मिलने के बाद मस्तूरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस ने आरोपी संदीप खरे के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी जा रही है. प्रारंभिक जांच में पुलिस ने वारदात की वजह एकतरफा मोहब्बत और युवती द्वारा बातचीत से इंकार करना बताया है. पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपी ने हमले की योजना पहले से बनाई थी या यह अचानक गुस्से में किया गया हमला था.
स्थानीय लोगों ने इस घटना पर आक्रोश जताते हुए क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है. वहीं पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा. यह घटना एक बार फिर एकतरफा प्रेम और बढ़ती आपराधिक प्रवृत्ति को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



