छत्तीसगढ़ के राम मंदिर में चोरी, सीसीटीवी में कैद हुईं दो महिलाएं, लोगों में नाराजगी का माहौल, जांच में जुटी पुलिस, CCTV फुटेज की तहकीकात शुरु
Theft at a Ram temple in Chhattisgarh; two women caught on CCTV; public resentment prevails; police are investigating and have begun examining the CCTV footage.
बालोद : अयोध्या की राम मंदिर में चोरी का मामला सामने आने के बाद अब बालोद जिले के दल्लीराजहरा स्थित राम मंदिर में चोरी की घटना सामने आई है. अज्ञात दो महिलाओं द्वारा मंदिर परिसर से पूजन सामग्री और बर्तनों की चोरी किए जाने का मामला सामने आया है. यह पूरी वारदात मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस जांच कर रही है. इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक वर्दी का पता तब चला जब मंदिर के पुजारी ने सुबह पूजा सामग्री और बर्तनों की कमी देखी. इसके बाद उन्होंने दल्लीराजहरा थाने में शिकायत दर्ज कराई. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
सीसीटीवी फुटेज में दो महिलाएं मंदिर परिसर में संदिग्ध तरीके से घूमती हुई दिखाई दे रही हैं. फुटेज में यह भी साफ दिख रहा है कि दोनों महिलाएं धीरे-धीरे मंदिर के अंदर रखी पूजन सामग्री और बर्तनों को इकट्ठा कर वहां से निकलती हैं. पुलिस अब इसी फुटेज के आधार पर दोनों महिलाओं की पहचान करने में जुटी हुई है.
शुरुआती जांच में सामने आया है कि मंदिर से पूजा में उपयोग होने वाली सामग्री के साथ कुछ बर्तन भी चोरी किए गए हैं. हालांकि चोरी गए सामान की पूरी लिस्ट तैयार की जा रही है. पुलिस का कहना है कि नुकसान का आकलन जांच के बाद साफ होगा.
दल्लीराजहरा थाना पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज को बारीकी से खंगाला जा रहा है और आसपास के क्षेत्रों में भी संदिग्धों की तलाश की जा रही है. पुलिस टीम को यह भी निर्देश दिए गए हैं कि दोनों महिलाओं की जल्द से जल्द पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाए.
घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में नाराजगी का माहौल है। श्रद्धालुओं का कहना है कि मंदिर जैसी धार्मिक जगहों पर इस तरह की घटनाएं चिंता का विषय हैं. लोगों ने मंदिरों की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके.
स्थानीय लोगों ने यह भी कहा कि मंदिरों में सीसीटीवी के साथ-साथ सुरक्षा गार्ड की तैनाती बढ़ाई जानी चाहिए. क्योंकि धार्मिक स्थलों पर चोरी की घटनाएं आस्था को ठेस पहुंचाती हैं. पुलिस ने आश्वासन दिया है कि मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा. साथ ही आसपास के अन्य सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है. ताकि महिलाओं के भागने के रास्ते का पता लगाया जा सके. फिलहाल पुलिस जांच जारी है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



