महानदी किनारे फिर मिली दो लाशें, झाड़ियों में फंसा मिला महिला का शव, शरीर पर मिले चोट के निशान!, इलाके में फैली सनसनी, शिनाख्त में जुटी पुलिस
Two more bodies found along the banks of the Mahanadi; woman's body discovered entangled in bushes with visible injury marks; sensation grips the area; police working to establish identity.
आरंग/राजिम : महानदी किनारे एक बार फिर दो शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. दोनों शव नदी के तेज बहाव में बहकर किनारे की झाड़ियों में फंसे मिले. ग्रामीणों ने शव देखा और पुलिस को खबर दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. यह मामला आरंग थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक आरंग क्षेत्र के ग्राम चिखली में ग्रामीणों ने महानदी किनारे झाड़ियों में फंसे शव देखा और पुलिस को खबर दी. खबर पर आरंग पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. बरामद शवों में से एक महिला का है. दोनों शव काफी गल चुके हैं. जिसकी वजह से उनकी पहचान करने में परेशानी हो रही है.
पुलिस महानदी से लगे तथा हाल में बाढ़ प्रभावित जिलों के थानों से संपर्क कर गुमशुदगी की रिपोर्टों की जानकारी जुटा रही है और शवों की पहचान के लिए उसका मिलान किया जा रहा है.
बाढ़ में बहकर आने की आशंका, हत्या का एंगल भी जांच में
हाल ही में हुई भारी बारिश की वजह से महानदी का जलस्तर बढ़ गया था और आसपास के कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति बनी थी. पुलिस प्रथम दृष्टया इस संभावना है कि नदी किनारे दफन शव बाढ़ के तेज बहाव में बहकर चिखली तक पहुंचे हों. इसके अलावा दोनों लोगों के बाढ़ के पानी में बह जाने और डूबने से मौत होने की आशंका भी जांच के दायरे में है. वहीं, हत्या के बाद शवों को नदी में बहाए जाने की संभावना से भी पुलिस इनकार नहीं कर रही है.
पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टया शवों के नदी के बहाव में बहकर आने की संभावना नजर आ रही है. हालांकि, पुलिस सभी संभावित एंगल से मामले की जांच कर रही है. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और आगे की जांच के बाद ही मौत की असल वजह साफ हो सकेगी.
राजिम में भी मिले थे दो अज्ञात महिलाओं के शव
गौरतलब है कि 29 सितंबर को राजिम क्षेत्र में भी महानदी के अलग-अलग जगह पर दो अज्ञात महिलाओं के शव मिलने से हड़कंप मचा था. इनमें एक महिला का शव अर्धनग्न हालत में मिला था. जबकि दूसरा शव सड़ी-गली हालत में बरामद हुआ था. अब आरंग के चिखली में महानदी किनारे दो शव मिलने के बाद पुलिस के सामने उनकी पहचान और मौत की वजह का पता लगाने की चुनौती है.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



