रेत तस्करी विवाद हत्याकांड में तीसरी मौत, 4 आरोपी गिरफ्तार, 3 फरार, गांव में तनाव, धारा 163 लागू, आरोपियों पर बुलडोजर कार्रवाई की उठ रही मांग

Third death in sand smuggling-related murder case; 4 accused arrested, 3 absconding; tension in the village; Section 163 imposed; demands raised for bulldozer action against the accused.

रेत तस्करी विवाद हत्याकांड में तीसरी मौत, 4 आरोपी गिरफ्तार, 3 फरार, गांव में तनाव, धारा 163 लागू, आरोपियों पर बुलडोजर कार्रवाई की उठ रही मांग

कोरिया : छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में बीती रात रेत कारोबार को लेकर हुए खूनी संघर्ष में अब तक भाजपा नेता भरत सिंह गहरवार समेत तीन लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि दो अन्य घायलों का अंबिकापुर के जीवन हॉस्पिटल में इलाज जारी है. घायलों में मयंक सिंह और योगेंद्र सिंह शामिल हैं, जिनमें मयंक सिंह की हालत नाजुक बताई जा रही है. वहीं इस हत्याकांड में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. गांव में तनाव का माहौल है. धारा 163 लागू कर दी गई है. यह मामला सोनहत थाना क्षेत्र का है.
पुरानी रंजिश बनी घटना की वजह
यह वारदात सोनहत विकासखंड के ग्राम नागोई (कटगोड़ी क्षेत्र) में 16-17 जून की दरम्यानी रात हुई. इस हत्याकांड में भाजपा नेता भरत सिंह गहरवार उर्फ लल्ला सिंह, उनके रिश्तेदार रायपुर निवासी वीरेंद्र सिंह उर्फ वीरू सिंह उम्र 28 साल और शिक्षक नागेंद्र सिंह की मौत हो गई. यह आपसी पुरानी रंजिश और क्षेत्रीय वर्चस्व को लेकर लंबे समय से चले आ रहे विवाद का नतीजा है. फिलहाल पूरे क्षेत्र में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में और शांतिपूर्ण है.
वहीं, घटना में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए फांसी और बुलडोजर कार्रवाई की मांग उठाई है. मृतक के निवास, नौगई गांव के घटना स्थल और कटगोड़ी स्थित लल्ला सिंह के क्रेशर परिसर में धारा 163 लागू कर दी है.
मृतक पक्ष और आरोपी पक्ष के बीच कई साल से आपसी विवाद और वर्चस्व को लेकर तनाव बना हुआ था. इसी पुरानी रंजिश के चलते दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ. जिसने गंभीर रूप लेते हुए दोहरे हत्याकांड का रूप ले लिया. वारदात की खबर मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले में थाना सोनहत में अपराध दर्ज कर विस्तृत विवेचना की जा रही है.
मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार
जिला प्रशासन ने बताया कि पुलिस ने वारदात में शामिल चार आरोपियों अक्षय त्रिपाठी, विशाल त्रिपाठी, सत्यप्रकाश त्रिपाठी, और मन्नू त्रिपाठी को गिरफ्तार कर लिया है. मामले के सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है. प्रशासन के मुताबिक घटना के बाद कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है.

ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t