नवापारा में चाकुओं के साथ घूम रहे 3 आरोपी गिरफ्तार, अवैध हाथियारो का जखीरा बरामद, कई बदमाशों ने थाना में जमा कराया अवैध हथियार

Three accused arrested in Navapara while roaming with knives; a cache of illegal weapons seized, and several miscreants surrendered their illegal weapons at the police station.

नवापारा में चाकुओं के साथ घूम रहे 3 आरोपी गिरफ्तार, अवैध हाथियारो का जखीरा बरामद, कई बदमाशों ने थाना में जमा कराया अवैध हथियार

रायपुर : रायपुर आगामी त्योहारों को देखते हुए रायपुर ग्रामीण पुलिस ने असामाजिक तत्वों और चाकूबाजों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है. इसी कड़ी में गोबरा नवापारा पुलिस ने फूलचंद कॉलेज के खेल मैदान और आसपास के इलाके में धारदार चाकू लेकर घूम रहे तीन युवकों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन धारदार चाकू बरामद किए हैं.
मिली जानकारी के मुताबिक 17 सितंबर 2026 को थाना गोबरा नवापारा को मुखबिर से खबर मिली कि फूलचंद कॉलेज नवापारा के खेल मैदान और आसपास कुछ युवक धारदार चाकू लेकर घूम रहे हैं और आम लोगों को डरा-धमका रहे हैं. खबर को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की.
तलाशी के दौरान तीन संदिग्धों के कब्जे से अलग-अलग धारदार चाकू बरामद किए गए. पुलिस ने सभी हथियारों को गवाहों के सामने जब्त कर लिया. पूछताछ में आरोपियों की पहचान लोचन उर्फ लक्की साहू उम्र 23साल, सौरभ पाल उम्र 21 साल और मनीष पाल उम्र 20 साल के रूप में हुई. तीनों दम्मानी कॉलोनी, नवापारा के रहने वाले बताए गए हैं.
लोचन उर्फ लक्की साहू के पास से एक बटनदार धारदार चाकू बरामद हुआ. उसके खिलाफ अपराध क्रमांक 271/2026 के तहत आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 में मामला दर्ज किया गया. वहीं, सौरभ पाल के कब्जे से एक धारदार स्टील का चाकू मिला। उसके खिलाफ अपराध क्रमांक 272/2026 के तहत आर्म्स एक्ट की धारा 25 में कार्रवाई की गई. और तीसरे आरोपी मनीष पाल के पास से भी एक धारदार स्टील का चाकू बरामद हुआ. उसके खिलाफ अपराध क्रमांक 273/2026 के तहत आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 में मामला दर्ज किया गया. कार्रवाई के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया. जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर रायपुर भेज दिया गया.
नागरिकों से की गई थी हथियार जमा करने की अपील
सेवा संकल्प अभियान के तहत पुलिस ने क्षेत्र के लोगों से अपील की थी कि वे अपने पास मौजूद किसी भी अवैध हथियार को न रखें और उसे स्वेच्छा से पुलिस के पास जमा करें. पुलिस की इस पहल का असर देखने को मिला. नागरिकों ने आगे बढ़कर अवैध हथियार पुलिस के सुपुर्द किए. इनमें तलवार, चाकू और अन्य धारदार हथियार शामिल हैं.
पुलिस ने नागरिकों से अपील किया कि समाज में शांति बनाए रखने के लिए अवैध हथियारों से दूरी बनाएं और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी फौरन पुलिस को दें. पुलिस ने कहा कि अगर किसी व्यक्ति के पास कोई अवैध हथियार मौजूद है तो वह बिना किसी डर के उसे पुलिस के सामने जमा कर सकता है. गोबरा नयापारा पुलिस ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान आगे भी जारी रहेगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?