गांजे के साथ उड़ीसा के दो अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार, चेक पोस्टों पर संदिग्ध वाहनों की सघन चेकिंग एवं निगरानी का नतीजा, 10.52 लाख का माल जब्त
Two interstate smugglers from Odisha arrested with cannabis; contraband worth ₹10.52 lakh seized following intensive checks and surveillance of suspicious vehicles at checkpoints.
गरियाबंद : ऑपरेशन निश्चय के तहत गरियाबंद पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उड़ीसा के दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है. थाना इंदागांव पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 19.840 किलोग्राम अवैध गांजा, तस्करी में इस्तेमाल TVS NTORQ स्कूटी एवं दो मोबाइल फोन सहित कुल ₹10 लाख 52 हजार का मशरूका जब्त किया है.
मिली जानकारी के मुताबिक 31 अगस्त 2026 को मुखबिर से खबर मिली कि दो लोग उड़ीसा से स्कूटी नम्बर OD 08 AC 8586 में गांजा लेकर इंदागांव की तरफ आ रहे हैं. इस खबर पर पुलिस टीम ने फौरन घेराबंदी कर दोनों संदिग्धों को पकड़ा. तलाशी के दौरान उनके बैग से सेलो टेप में लिपटा गांजा बरामद हुआ.
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान भवानी शंकर नाईक (34 वर्ष) और मुकेश पटेल (34 वर्ष), दोनों निवासी जयपटना, जिला कालाहांडी, उड़ीसा के रूप में हुई है. आरोपियों के कब्जे से क्रमशः 8.940 किलो एवं 10.900 किलो गांजा बरामद किया गया. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 20(ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत जुर्म दर्ज कर विधिवत गिरफ्तार किया और दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
आरोपी
भवानी शंकर नाईक पिता भारत नाईक उम्र 34 साल साकिन जयपटना गांधी गा्रम पाड़ा, थाना जयपटना, जिला कालाहाण्डी (उड़ीसा)
मुकेश पटेल पिता महेन्द्र पटेल, उम्र 34 साल साकिन साकिन जयपटना गांधी गा्रम पाड़ा, थाना जयपटना, जिला कालाहाण्डी (उड़ीसा)
जब्ती
अवैध गांजा – 19.840 किलो
TVS NTORQ स्कूटी
दो मोबाइल फोन
कुल जब्ती – ₹10.52 लाख
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



