जन्माष्टमी विसर्जन के बाद छात्रा लापता, कुएं में मिली लेक्चरर की नाबालिग बेटी की लाश, खेत में घसीटने के निशान, आधे कपड़े गायब, हिरासत में ब्वॉयफ्रेंड
Female student goes missing after Janmashtami immersion; body of lecturer's minor daughter found in a well; drag marks in the field; some clothes missing; boyfriend in custody.
सरगुजा : सरगुजा जिले के बतौली थाना क्षेत्र के मानपुर इलाके में 17 साल की नाबालिग छात्रा की लाश कुएं में मिलने से सनसनी फैल गई. मृतका 12वीं कक्षा में पढ़ती थी. वह कृष्ण जन्माष्टमी के विसर्जन कार्यक्रम में शामिल होने गई थी. कार्यक्रम के बाद से उसका कोई पता नहीं चल रहा था. परिजन उसकी तलाश में जुटे हुए थे. इसी दौरान बस्ती से लगे एक कुएं में उसकी लाश मिलने की खबर सामने आई. पुलिस मामले में कथित ब्वॉयफ्रेंड को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक बतौली थाना क्षेत्र के मानपुर इलाके में लेक्चरर की नाबालिग बेटी जन्माष्टमी के विसर्जन कार्यक्रम में शामिल होने के बाद लापता हो गई. परिजनों और आसपास के लोगों ने उसकी तलाश शुरू की. इसी बीच बस्ती के पास स्थित कुएं में किशोरी की लाश दिखाई दी. शव कुएं में मुंह के बल पड़ा हुआ था. बताया जा रहा है कि खेत में घसीटने के निशान भी मिले है, वहीँ लड़की के आधे कपड़े भी गायब हैं. घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया.
खबर मिलने पर बतौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया. मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल के साथ साइबर फॉरेंसिक पुलिस की टीम को भी मौके पर बुलाया गया. पुलिस ने घटनास्थल से जुड़े सबूतों और हालात की जांच शुरू कर दी है.
फिलहाल नाबालिग लड़की की मौत किन हालात में हुई, यह साफ नहीं हो पाया है. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि वह कुएं तक कैसे पहुंची और उसकी मौत किन हालात में हुई. घटना से जुड़े कई पहलुओं की जांच की जा रही है. पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के असल वजह का खुलासा होने की उम्मीद है. फिलहाल पुलिस ने मामले में किसी निष्कर्ष की पुष्टि नहीं की है. पुलिस मामले में कथित ब्वॉयफ्रेंड को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. और जांच जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



