रायपुर में चाकू की नोक पर दो लूट की वारदात, 5 वर्षीय बेटे के सामने लुटेरों ने बाप को मारा चाकू, कैश और फोन लेकर फरार, दो आरोपी गिरफ्तार

Two knife-point robberies in Raipur: Robbers stab a father in front of his 5-year-old son, fleeing with cash and a phone. Two suspects arrested.

रायपुर में चाकू की नोक पर दो लूट की वारदात, 5 वर्षीय बेटे के सामने लुटेरों ने बाप को मारा चाकू, कैश और फोन लेकर फरार, दो आरोपी गिरफ्तार

रायपुर : रायपुर में बेखौफ बदमाशों ने चाकू की नोक पर दो अलग-अलग लूट की वारदातों को अंजाम दिया. आरंग के सोनपैरी गांव में 5 साल के मासूम बेटे के सामने उसके पिता पर चाकू से हमला कर लूटपाट की गई. वहीं, खरोरा थाना क्षेत्र के निलजा मोड़ के पास ग्राम पवनी धरसींवा निवासी प्रमोद वर्मा से फोन और कैश की लूट हो गई. दो अज्ञात बदमाशों ने चाकू दिखाकर उनसे मारपीट भी की है. खरोरा पुलिस ने मोबाइल लूट के 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम मोखला निवासी चंद्रप्रकाश डहरिया 15 मई को ससुराल तूता से बेटे के साथ बाइक पर घर लौट रहे थे. रात में जैसे ही वह सोनपैरी गांव के पास मुख्य नहर के करीब पहुंचे. तभी एक बाइक पर सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने उसका रास्ता रोक लिया.
आरोपियों ने युवक से लूटपाट शुरू कर दी. विरोध करने पर बदमाशों ने चाकू निकालकर उसके पेट और कंधे पर कई वार किया. हमले में घायल चंद्रप्रकाश सड़क पर गिर पड़ा. इसके बाद आरोपी उसका मोबाइल और करीब 2 हजार रुपए कैश लूटकर फरार हो गए.
पूरी वारदात के दौरान उसका 5 साल का बेटा मौके पर मौजूद था और पिता को बचाने की गुहार लगाता रहा. बाद में राहगीर भावेश साहू और दीपक साहू ने घायल युवक को आरंग स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. ज्यादा खून बहने की वजह से  उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है.
दूसरा मामला: लूट के 2 आरोपी गिरफ्तार
रायपुर ग्रामीण जिले की खरोरा पुलिस ने मोबाइल लूट की वारदात का खुलासा करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटे गए मोबाइल, एटीएम कार्ड, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और चाकू बरामद किया है. यह मामला थाना खरोरा क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक 15 मई 2026 को प्रार्थी ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 14 मई की रात करीब 9:30 बजे वह अपने साथी शुभम ध्रुवंशी के साथ मोटरसाइकिल से सारागांव से पेट्रोल लेकर पवनी जा रहा था. इसी दौरान ग्राम सारागांव-निलजा मोड़ स्थित बॉस टाल के पास बाइक सवार दो युवकों ने उन्हें रोक लिया और चाकू की नोक पर मोबाइल, एटीएम कार्ड और नकदी लूटकर फरार हो गए.
आरोपियों ने प्रार्थी से वीवो वाय 18 आई मोबाइल, जिसमें जियो और एयरटेल सिम लगा था. लूट लिया. मोबाइल के कवर में एसबीआई बैंक का एटीएम कार्ड और 1200 रुपए नकद भी रखा हुआ था. इसके अलावा प्रार्थी के साथी शुभम ध्रुवंशी के पास से वीवो वाय 31 प्रो मोबाइल भी लूट लिया गया.
इस रिपोर्ट दर्ज होने के बाद खरोरा पुलिस ने मामले की जांच शुरू की. जांच के दौरान पुलिस को सुरेंद्र उर्फ छोटू मंडावी और रवि मंडावी की संलिप्तता का पता चला. पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की. जिसमें उन्होंने लूट की वारदात करना कबूल कर लिया.
पुलिस ने आरोपी सुरेंद्र उर्फ छोटू मंडावी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल काले रंग की टीवीएस रेडियॉन मोटरसाइकिल नम्बर CG 04 MK 9221 और एक अवैध चाकू जब्त किया. वहीं आरोपी रवि मंडावी के पास से लूटा गया वीवो वाय 18 आई मोबाइल, जियो और एयरटेल सिम और एसबीआई बैंक का एटीएम कार्ड बरामद किया गया. दोनों आरोपियों के खिलाफ पुख्ता सबूत मिलने पर पुलिस ने गिरफ्तार कर अदालत  में पेश किया. जहां से आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया.
गिरफ्तार आरोपी
सुरेंद्र उर्फ छोटू मंडावी उम्र 27 साल निवासी निलजा डेरापारा, थाना खरोरा, जिला रायपुर
रवि मंडावी उम्र 28 साल निवासी निलजा डेरापारा, थाना खरोरा, जिला रायपुर
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t