डैम में ‘लूटेरों का राज’, जंगल बना लूट का अड्डा! बैंककर्मी युवती और दोस्त को घेरकर लूटा, लूटकर भागे बदमाश, एक नाबालिग समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

'Rule of Robbers' at the Dam; Forest Becomes a Hub for Looting! Female Bank Employee and Friend Surrounded and Robbed; Miscreants Flee After the Heist; Three Accused, Including a Minor, Arrested.

डैम में ‘लूटेरों का राज’, जंगल बना लूट का अड्डा! बैंककर्मी युवती और दोस्त को घेरकर लूटा, लूटकर भागे बदमाश, एक नाबालिग समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ बिलासपुर जिले के पिकनिक स्पॉट और पर्यटन स्थल के आसपास जंगल में छिपकर बदमाशों ने बैंककर्मी युवती और उसके दोस्तों के साथ मारपीट की. मोबाइल और पर्स लूट लिया.। पुलिस ने लूटपाट करने वाले एक नाबालिग समेत तीन बदमाश युवकों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के कब्जे से लूट का मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल स्कूटी जब्त की है. यह मामला कोटा थाना क्षेत्र का है.
शहर की रहने वाली 23 साल की बैंक कर्मी अपने साथियों के साथ बैंक के काम से कोटा आई थी. काम खत्म होने के बाद सभी कोरी डैम घूमने चले गए. इसी दौरान स्कूटी सवार तीन अज्ञात युवकों ने उनका रास्ता रोक लिया और उनके दोस्त के साथ बेरहमी से मारपीट कर उसका बैग और मोबाइल लूटकर फरार हो गए.
बैंक कर्मी युवती की शिकायत पर कोटा थाने में केस दर्ज कर जांच शुरू की गई. एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर एसीसीयू और कोटा पुलिस ने टेक्निकल इनपुट खंगाले. इस दौरान मुखबिर से खबर मिली कि नाका चौक के पास तीन लड़के स्कूटी पर घूमते हुए लूटा हुआ मोबाइल बेचने की कोशिश कर रहे हैं. जिस पर पुलिस ने घेराबंदी कर बदमाशों को पकड़ लिया.
लूटपाट के बाद युवक मोबाइल को अपने पास रखे रहे. जिसके बाद उसे बेचने के लिए ग्राहक की तलाश करने लगे. इधर, तकनीकी सबूतों के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू की. इसी दौरान कोटा के कुंवारीमुड़ा निवासी गुरजीत सिंह उर्फ बंटी पिता परविंदर सिंह उम्र 29 साल और रतनपुर क्षेत्र के घासीपुर निवासी रामजी यादव पिता मनहरण लाल यादव उम्र 38 साल और एक नाबालिग बालक को पकड़ लिया. पूछताछ में तीनों ने लूट की बात कबूल कर ली. दोनों बालिग आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल और नाबालिग को बाल संप्रेषण गृह भेजा गया है.
आरोपी
गुरजीत सिंह उर्फ बंटी पिता परविंदर सिंह उम्र 29 साल कुंवारीमुड़ा निवासी 
रामजी यादव पिता मनहरण लाल यादव उम्र 38 साल रतनपुर क्षेत्र के घासीपुर निवासी
एक नाबालिग 
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb