ब्वॉयफ्रेंड की दूसरी जगह शादी तय होने पर जमकर मचा बवाल, गुस्से में टॉवर पर चढ़ी नाबालिग गर्लफ्रेंड, तीन घंटे तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा

Uproar ensues after boyfriend's marriage is fixed elsewhere; furious minor girlfriend climbs a tower, sparking a high-voltage drama that lasted three hours.

ब्वॉयफ्रेंड की दूसरी जगह शादी तय होने पर जमकर मचा बवाल, गुस्से में टॉवर पर चढ़ी नाबालिग गर्लफ्रेंड, तीन घंटे तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा

जशपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृह जिला जशपुर के तुमला थाना क्षेत्र में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया. जब एक नाबालिग लड़की मोबाइल टॉवर पर चढ़ गई. उसने करीब तीन घंटे तक हाई वोल्टेज ड्रामा किया. बताया जा रहा है कि नाबालिग अपने ब्वॉयफ्रेंड की दूसरी जगह शादी तय होने से नाराज थी. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. ग्रामीणों ने तत्काल डायल-112 और पुलिस को खबर दी.
पुलिस फौरन मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से घंटों तक काफी मशक्कत के बाद लड़की को टावर से सुरक्षित उतार लिया. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. बताया जा रहा है कि नाबालिग लड़की कोल्हनझरिया गांव की निवासी है.
पुलिस और ग्रामीण लगातार बातचीत कर उसे समझाने का प्रयास किया आख़िरकार उसे टॉवर से उतारने में कामयाब हुए. पत्थलगांव एसडीओपी ध्रुवेश जायसवाल ने बताया कि मामले की खबर मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची. स्थानीय लोगों की मदद से नाबालिग बालिका को सुरक्षित नीचे उतारकर समझाइश दी गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t