प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी की खबर मिलते ही पिपरछेड़ी थाना पहुंचे अमितेश शुक्ल, किसानों की लड़ाई में दिखे अग्रिम पंक्ति के नेता
Upon learning of the arrest of the protesting activists, Amitesh Shukla arrived at the Piperchhedi police station, appearing as a frontline leader in the farmers' struggle.
गरियाबंद : गरियाबंद जिले में व्याप्त खाद संकट और किसानों की लगातार बढ़ती परेशानियों को लेकर कांग्रेस पार्टी द्वारा मुख्यमंत्री के सामने काला झंडा दिखाकर विरोध दर्ज कराने निकले सैकड़ों कार्यकर्ताओं को पाण्डुका स्थित चारोधाम चौक में पुलिस ने रोककर हिरासत में ले लिया। कार्यकर्ताओं को बसों में बैठाकर करीब 40 किलोमीटर दूर पिपरछेड़ी थाना पहुंचा दिया गया. इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र का राजनीतिक माहौल गर्मा गया.
जिले के किसानों का आरोप है कि सहकारी समितियों में पर्याप्त मात्रा में डीएपी एरिया खाद उपलब्ध नहीं है. किसानों को सिर्फ एक एकड़ के लिए एक बोरी खाद देने की बात कही जा रही है. जिससे खरीफ सीजन की तैयारियां प्रभावित हो रही हैं. किसानों की इन्हीं समस्याओं और खाद संकट के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रूपेश साहू के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता मुख्यमंत्री को काला झंडा दिखाकर अपना विरोध दर्ज कराने निकले थे.
कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिए जाने की खबर मिलते ही पूर्व प्रथम पंचायत मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता अमितेश शुक्ल फौरन रायपुर से पिपरछेड़ी थाना पहुंचे. थाने पहुंचकर उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की. उनका हालचाल जाना और उनका मनोबल बढ़ाया. अचानक अमितेश शुक्ल के पहुंचने से कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला.
अमितेश शुक्ल ने कहा कि किसानों की समस्याओं को उठाना कोई जुर्म नहीं है. लोकतंत्र में जनता और किसानों की आवाज को दबाने का प्रयास किसी भी हालत में स्वीकार्य नहीं है. उन्होंने कहा कि खाद के लिए किसान परेशान हैं, लेकिन सरकार उनकी समस्याओं का समाधान करने के बजाय विरोध की आवाज को रोकने में लगी हुई है.
थाना परिसर में अधिकारियों से चर्चा करते हुए श्री शुक्ल ने स्पष्ट रूप से कहा कि हिरासत में लिए गए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को किसी तरह की असुविधा न हो और उनके खिलाफ कोई अनावश्यक कार्रवाई नहीं की जाए. उन्होंने प्रशासन को यह भी याद दिलाया कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में शांतिपूर्ण विरोध प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक अधिकार है.
कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि प्रदेश में खाद संकट गंभीर रूप ले चुका है. समय पर खाद उपलब्ध नहीं होने से किसान परेशान हैं. लेकिन सरकार जमीनी समस्याओं पर ध्यान देने के बजाय विरोध प्रदर्शनों को रोकने में अपनी ऊर्जा खर्च कर रही है. नेताओं ने कहा कि किसानों की आवाज को दबाने के हर प्रयास का लोकतांत्रिक तरीके से जवाब दिया जाएगा.
अमितेश शुक्ल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा किसानों, मजदूरों और आम जनता के हितों की लड़ाई लड़ती रही है. किसानों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ा यह संघर्ष आगे भी पूरी मजबूती के साथ जारी रहेगा. उन्होंने भरोसा दिलाया कि खाद संकट सहित किसानों की हर समस्या को शासन-प्रशासन के समक्ष मजबूती से उठाया जाएगा और समाधान होने तक कांग्रेस पार्टी किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी रहेगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



