शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा मौका, प्लेसमेंट कैंप का आयोजन, 186 पदों पर होगी भर्ती, शैक्षणिक योग्यता 8वीं से लेकर स्नातकोत्तर, जानिए डिटेल
Golden opportunity for educated unemployed youth, placement camp organized, recruitment for 186 posts, educational qualification from 8th to post graduation, know the details.
बलौदाबाजार : बलौदाबाजार जिले के शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है. कलेक्टर कुलदीप शर्मा के निर्देश पर जिला रोजगार कार्यालय द्वारा 6 मई 2026 को लाईवलीहुड कॉलेज, सकरी में रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है. यह मेला सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित होगा. जिसमें निजी क्षेत्र की 5 कंपनियां हिस्सा लेंगी.
इस रोजगार मेले में कुल 186 पदों पर भर्ती की जाएगी. कई कंपनियों द्वारा शिक्षक, रिसेप्शनिस्ट, सेल्स एग्जीक्यूटिव, सिक्योरिटी स्टाफ, मैनेजर, ट्रेनर, फील्ड ऑफिसर सहित कई पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा.
उम्मीदवारों के लिए शैक्षणिक योग्यता 8वीं से लेकर स्नातकोत्तर तक निर्धारित की गई है. वेतनमान पद के मुताबिक 8 हजार से 25 हजार रुपए तक रहेगा. इच्छुक अभ्यर्थियों को रोजगार मेले में भाग लेने के लिए पहले जिला रोजगार कार्यालय में पंजीयन कराना जरुरी होगा.
आवेदक छत्तीसगढ़ रोजगार ऐप या आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. मेले में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को अपने सभी जरूरी दस्तावेज—आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, रोजगार पंजीयन और पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाना होगा.
प्रशासन का कहना है कि इस पहल से जिले के युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के बेहतर मौके मिलेंगे और उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



