लव मैरिज के 1 महीने बाद विधायक इन्द्र साव के पीएसओ ने सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
1 month after love marriage, PSO of MLA Indra Sao shot himself with service rifle, created commotion, police started investigation
बलौदाबाजार : बलौदाबाजार जिले में भाटापारा कांग्रेस विधायक इंद्र साव की सुरक्षा में तैनात पीएसओ ने सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली. इस बात की जानकारी होते ही हड़कंप मच गया. घटना की खबर मिलते ही भाटापारा शहर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है. ये घटना विधायक इन्द्र साव के निवास के पास बने क्वार्टर में हुई.
मिली जानकारी के मुताबिक भाटापारा विधायक इंद्र साव के घर के सामने ही उनकी सुरक्षा में तैनात एसओ टिकेश्वर गागड़ा का सरकारी निवास है. दोपहर उसने छत पर चढ़कर अपने जेईपीसी 30 राउंड वाली गन से तीन गोली खुद के सिर पर चलाकर खुदकुशी कर ली.
इस बात की जानकारी लगते ही हड़कंप मच गया और भाटापारा शहर पुलिस को जानकारी दी गई. फिलहाल खुदकुशी करने के पीछे वजह सामने नहीं आई है. बस्तर के निवासी टिकेश्वर गागड़ा की कुछ महीने पहले ही शादी हुई थी. फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है. आत्महत्या के कारणों को जानने के लिए जवान के साथी कर्मियों से पूछताछ की जा रही है.
घटना की जानकारी मिलने पर विधायक इंद्र साव मौके पर पहुंचे. उन्होंने बताया, "आज हम कहीं बाहर जाने वाले थे. तैयार हो रहे थे. तभी गोली चलने की आवाज आई. बाकी सुरक्षा कर्मी भागकर आए और बताया कि टिकेश्वर ने खुद को गोली मार ली. हमने तत्काल पुलिस अधीक्षक को सूचना दी." विधायक ने आगे बताया कि पीएसओ ने हाल ही में शादी की थी और वह सामान्य ढंग से रह रहा था. किसी भी तरह के तनाव या परेशानी का अंदाजा नहीं था.
एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया है. ताकि तकनीकी सबूत इकठ्ठा किए जा सकें. प्रारंभिक जांच में तीन राउंड फायरिंग की पुष्टि हुई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



