गले में दर्द और हल्के बुखार की चपेट में 400 लोग, दिन में राहत फिर रात में लौट रही वायरल फीवर, इन चीजों के सेवन से आसपास भी नहीं भटकेगी ठंड

400 people are suffering from sore throat and mild fever, relief during the day and then viral fever returning at night, consuming these things will keep the cold away.

गले में दर्द और हल्के बुखार की चपेट में 400 लोग, दिन में राहत फिर रात में लौट रही वायरल फीवर, इन चीजों के सेवन से आसपास भी नहीं भटकेगी ठंड

रायपुर : शहर में वायरल फीवर का बदला हुआ स्वरुप अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है. सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में रोजाना वायरल फीवर जैसे लक्षणों के साथ एक हजार से ज्यादा मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं.
गले में दर्द, तेज बुखार, जोड़ों और मांसपेशियों में दर्द, सिरदर्द और ज्यादा कमजोरी के मामले तेजी से बढ़े हैं. खास बात यह है कि यह वायरल एक बार ठीक होने के बाद दो-तीन दिन में दोबारा लौट रहा है. जिससे मरीज लंबे समय तक कमजोर बने रह रहे हैं.
डॉक्टरों के मुताबिक मौजूदा वायरल का पैटर्न पहले से अलग है. शुरुआत अक्सर गले में दर्द और हल्के बुखार से होती है. शुरुआती 24 से 48 घंटे में मरीज इसे सामान्य समझकर काम पर चला जाता है या घरेलू दवाओं से काम चलाता है. इसके बाद कुछ दिन बुखार उतर जाता है. लेकिन तीसरे या चौथे दिन अचानक तेज बुखार, शरीर टूटना, जोड़ों में दर्द और कमजोरी के साथ बीमारी दोबारा उभर रही है. आंबेडकर, जिला अस्पताल, एम्स रायपुर, हमर अस्पताल सहित प्राइवेट अस्पतालों की ओपीडी में बुखार और सर्दी-खांसी के मरीजों की तादाद लगातार बढ़ रही है. डाक्टरों का कहना है कि कामकाजी लोग पूरा आराम नहीं कर रहे हैं. जिससे शरीर को रिकवर होने का समय नहीं मिल पा रहा है. यही वजह है कि वायरल बार-बार लौट रहा है और मरीजों को ज्यादा परेशान कर रहा है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t

बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर वीर सिंह ने बताया कि सर्दी में बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो जाती है. जिससे सर्दी में खांसी, निमोनिया, दस्त, वायरल संक्रमण खतरा बढ़ जाता है. ऐसे में बच्चों को तासीर वाले पोषण युक्त खाद्य पदार्थ देसी घी, हरी सब्जियां, मौसमी फल और अंडा बच्चों की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है. सुबह को बच्चा उठकर धूप जरुर ले. जिससे विटामिन डी मिलता है और हड्डियां मजबूत होती हैं. इसके साथ ही बच्चों को मौसम के अनुसार कपड़े पहनना और गर्म पानी की से हाथ धोना जरुरी होता है.
जिला अस्पताल में डाइटिशियन के पद पर तैनात डॉक्टर सपना सिंह ने बताया कि सर्दी का मौसम चल रहा है. ऐसे में लोग तली हुई चीजों का सेवन कर लेते हैं. जिससे वजन बढ़ने की समस्या, पाचन की समस्या सहित कई ऐसी समस्याएं आती हैं. इन तमाम समस्याओं से निजात पाने के लिए और लगातार सर्दी के कारण बढ़ रही बीमारियों से भी निजात पाने के लिए मोटे अनाज और हरी सब्जियां और मौसमी फल का ही सेवन करें.
सर्दी के मौसम में गुड़, तिल, मूंगफली, हल्दी का दूध, बादाम, किशमिश, मुनक्का, छुहारा इन सभी चीजों का सेवन करें, जिससे शरीर गर्म रहे और सर्दी के कारण होने वाली बीमारियों से निजात मिल सके. फास्ट फूड से दूरी बनाकर रखें, क्योंकि फास्ट फूड किसी भी मौसम में हमारे शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t