थाने में जप्त रेत से भरी 16 चक्का ट्रक चोरी, महकमे में मचा हड़कंप, पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर पहुंचाया जेल, वाहन बरामद

A 16-wheel truck loaded with sand seized at the police station was stolen, causing a stir in the department. Police took swift action, arrested three accused and sent them to jail, and recovered the vehicle.

थाने में जप्त रेत से भरी 16 चक्का ट्रक चोरी, महकमे में मचा हड़कंप, पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर पहुंचाया जेल, वाहन बरामद

बेमेतरा : थाना प्रभारी खम्हरिया निरीक्षक चंद्रदेव वर्मा व थाना खम्हरिया पुलिस की संयुक्त टीम ने रेत से भरी ट्रक चोरी के मामले में कार्यवाही करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपी के निशानदेही पर मामले में चोरी गए वाहन ट्रक 16 चक्का कीमत करीब 9 लाख 50 हजार रूपये और चोरी गए रेत को बरामद कर जप्त किया गया और आरोपियों को जेल भेज दिया.
मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थी विनोद कुमार पात्रे उम्र 46 साल निवासी ग्राम मानपुर थाना नवागढ़ हाल थाना खम्हरिया जिला बेमेतरा ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि 9 अप्रैल 2026 को नायब तहसीलदार खम्हरिया के द्वारा वाहन 16 चक्का ट्रक नम्बर CG04 NV 8342 में जिसके डाला में रेत भरकर बिना रायल्टी परमिट के ले जाने से पकड़कर जप्ती कार्यवाही कर उक्त वाहन को थाना खम्हरिया के गेट तहसील कार्यालय खम्हरिया के सामने रोड में सुरक्षार्थ रखा गया था. ट्रक की चाबी थाना में दिए थे.
21 अप्रैल 2026 को उक्त वाहन तहसील कार्यालय खम्हरिया के सामने रोड में खुले स्थान में खड़ी थी. 22 अप्रैल को सुबह 5 बजे देखने पर वाहन ट्रक वहा पर नही था. जिसे कोई अज्ञात चोर द्वारा 21 अप्रैल की रात 11 बजे से सुबह 5 बजे के बीच दरमियानी रात को चोरी कर ले गया. पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ थाना खम्हरिया में धारा 303(2),3(5) एक्ट का जुर्म दर्ज कर मामला जांच में लिया.
इस मामले में जांच के दौरान संदेही हेमंत मरकाम को कबीरधाम में उक्त चोरी गए वाहन के साथ देखने कि खबर पर पुलिस टीम ने कबीरधाम के एक पेट्रोल पंप के पास संदेही हेमंत मरकाम को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर पता चला कि 21 अप्रैल 2026 के रात 11 बजे तहसील कार्यालय के सामने खडी ट्रक नम्बर CG04 NV 8342 को डाला के पीछे रेत भरी हुई पुरानी इस्तेमाली को मालिक हंसुराम साहू, बैतल राम साहू के कहने पर वाहन के जप्ती होना जानते हुए भी चोरी कर सहसपुर लोहारा ले जाना वहां रेत को डंप कर खाली करना. 22 अप्रैल को धान भरने के लिए बाईपास रोड स्थित पेट्रोल पंप में छिपाकर रखना जुर्म करना कबूल किया.
आरोपी के निशानदेही पर मामले में चोरी गए वाहन ट्रक 16 चक्का और चोरी गए रेत को बरामद कर जप्त किया गया और आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में न्यायिक रिमांड पर पेश किया गया. जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया.
गिरफ्तार तीनों आरोपी कबीरधाम जिले के निवासी हैं
1. हेमंत मरकाम उम्र 23 साल चिलमखोदरा, थाना सहसपुर लोहारा
2. हंसुराम साहू उम्र 36 साल छोटूपारा, थाना सहसपुर लोहारा
3. बैतल राम साहू उम्र 41 साल पेन्ड्रीतराई, थाना सिंघनपुरी जंगल
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t