मां के सामने घर में घुसकर 17 वर्षीय नाबालिग लेकर फरार, हत्या की दी धमकी, पुलिस ने कुछ ही घंटों में आरोपी को किया गिरफ्तार, TUV गाड़ी जप्त

A 17-year-old man entered a house in front of the mother and fled with a minor, threatening to kill her. Police arrested the accused within hours and seized the TUV vehicle.

मां के सामने घर में घुसकर 17 वर्षीय नाबालिग लेकर फरार, हत्या की दी धमकी, पुलिस ने कुछ ही घंटों में आरोपी को किया गिरफ्तार, TUV गाड़ी जप्त

रायगढ़ : रायगढ़ जिला के लैलूंगा क्षेत्र में 17 साल के किशोर के अपहरण के मामले में पुलिस ने आरोपी राजेश गुप्ता उम्र 36 साल निवासी ग्राम टटकेला को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है. आरोपी अपहृत बालक का रिश्तेदार बताया गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक पीड़ित बालक की मां ने 3 अप्रैल 2026 को थाना लैलूंगा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 2 अप्रैल की रात आरोपी राजेश गुप्ता शराब के नशे में पीड़िता के घर जबरन घुसा और उसके बेटे को जगाकर उसके पिता के बारे में पूछताछ करने लगा. पिता के घर पर नहीं होने की जानकारी मिलने पर आरोपी ने किशोर को जबरन पकड़कर अपने साथ ले जाने लगा. विरोध करने पर आरोपी ने धमकी देते हुए कहा कि “इसको ले जा रहा हूं, इसका बाप 10,000 रुपये लेकर मेरे पास आएगा” और महिला को किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी.
पीड़िता जब गांव के लोगों के साथ थाना रिपोर्ट करने आ रही थी. तभी आरोपी ने रास्ते में उनकी गाड़ी को ओवरटेक कर कुचलने करने का प्रयास किया. ग्राम कुंजारा के पास आरोपी ने उनकी वेगनआर कार को टक्कर मार दी और बाद में थाना के पास पहुंचने पर उनकी इको कार को भी पीछे से टक्कर मारकर फरार हो गया. प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना लैलूंगा में अपराध क्रमांक 111/2026 धारा 331(2), 137(2), 351(3), 281 बीएनएस एवं 184, 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत जुर्म दर्ज कर जांच में लिया गया.
इस मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी लैलूंगा उप निरीक्षक गिरधारी साव एवं सहायक उप निरीक्षक राजेश दर्शन के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए अपहृत बालक की पतासाजी की गई.
बालक को ग्राम कुंजारा और सारसमाल के बीच सुरक्षित अवस्था में बरामद कर लिया गया. साथ ही आरोपी को जंगल क्षेत्र में उसके TUV वाहन समेत घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया. अफर्ण की वारदात में इस्तेमाल वाहन को भी जप्त कर लिया गया है. आरोपी राजेश गुप्ता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
आरोपी
राजेश गुप्ता पिता बेनूराग गुप्ता उम्र 36 साल निवासी टटकेला थाना लैलूंगा जिला रायगढ़ छत्तीसगढ़
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t