65 वर्षीय बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म, खेत में अकेली देख दरिंदे ने मिटाई हवस की प्यास, ग्रामीणों ने दरिंदे को जमकर पीटा, आरोपी अस्पताल में भर्ती
A 65-year-old woman was raped; a man found her alone in a field and quenched his lust. Villagers thrashed the man, and the accused was hospitalized.
कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है. जहां एक युवक ने बुजर्ग महिला से पहले मारपीट की और उसके साथ दुष्कर्म किया. पूरा मामला जिले के उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम बरपाली का है. आरोपी की पहचान बरपाली गांव के रहने वाले यशवंत मिरी के रुप में हुई है. 65 साल की पीड़ित बुजुर्ग महिला भी उसी गांव की रहने वाली है. आरोपी यशवंत मिरी ने महिला को सुनसान जगह का फायदा उठाकर वाहन उसके साथ मारपीट की. फिर उसके साथ दरिंदगी की.
मिली जानकारी के मुताबिक़ बुजुर्ग महिला सुबह अपने खेत गयी थी. खेत में उस वक्त कोई नहीं था. वह पूरी तरह सुनसान था. इसी बीच आरोपी यशवंत मिरी उसके पास आया और सुनसान जगह का फायदा उठाते हुए उसके साथ मारपीट की. मारपीट करते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया. महिला चीखने चिल्लाने लगी. उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे.
लोगों को आता देख आरोपी वहां से फरार हो गया. इस घटना के बाद हड़कंप मच गया. महिला ने इसकी जानकारी परिजनों को दी. वहीँ, ग्रामीणों ने बरपाली बस स्टैंड से आरोपी को पकड़कर उसकी जमकर पिटाई कर दी. इतना ही नहीं फिर उसे पुलिस के हवाले कर दिया. थाने में उसके खिलाफ केस दर्ज कराया गया है. उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है. ग्रामीणों की पिटाई से घायल आरोपी यशवंत मिरी फिलहाल मेडिकल अस्पताल में भर्ती है. घटना को लेकर ग्रामीणों में अभी भी आक्रोश व्याप्त है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



