साइकिल सहित नहर में गिरने से 7 साल के मासूम बच्चे की संदिग्ध मौत, पसरा मातम, मां ने पति पर लगाया बेटे की हत्या का आरोप, आरोपी गिरफ्तार

A 7-year-old boy died in a suspicious accident after falling into a canal along with his bicycle, causing widespread mourning. The mother accused her husband of murdering her son. The Jutu police are investigating.

साइकिल सहित नहर में गिरने से 7 साल के मासूम बच्चे की संदिग्ध मौत, पसरा मातम, मां ने पति पर लगाया बेटे की हत्या का आरोप, आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा : जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम भिलौनी में 7 साल के मासूम आयुष यादव की संदिग्ध हालत में मौत हो गई. घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई है. फिलहाल पामगढ़ पुलिस आरोपी पिता से पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की असली वजह सामने आ पाएगी.
बताया जा रहा है कि बच्चे का पिता मासूम का शव लेकर घर पहुंचा और परिजनों को बताया कि वह नशे में था और साइकिल नहर में गिर गई. जिससे उसका बेटा पानी में डूब गया. वहीं मृतक बच्चे की मां ने अपने पति पर ही हत्या का गंभीर आरोप लगाया है. मां का कहना है कि उसका पति शराब पीकर अक्सर मारपीट करता था और कई दिनों से बेटे को मार डालने और खुद को खत्म करने की धमकी दे रहा था.

मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम भैसो निवासी आरोपी रेशम लाल यादव ने पारिवारिक विवाद के चलते अपने बेटे आयुष यादव की हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि आरोपी की पत्नी कुछ समय पहले विवाद के बाद अपनी दो बेटियों को लेकर मायके चली गई थी. जबकि बेटा पिता के साथ रह रहा था. आरोपी अक्सर पत्नी को फोन कर बेटे को मारने और खुद भी आत्महत्या करने की धमकी देता था.
13 मार्च की शाम आरोपी बेटे को अपने साथ लेकर निकला और 14 मार्च की रात करीब 1 बजे ग्राम भिलौनी के आवास पारा नहर में उसे डुबोकर हत्या कर दी. बाद में आरोपी खुद ही पत्नी के घर पहुंचकर घटना की जानकारी दी.
घटना की खबर मिलते ही पामगढ़ थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB