बर्थडे पार्टी मनाने गजपल्ला वॉटरफॉल पहुंचे पांच दोस्त, बर्तन धोने नदी में उतरा साथी बहा, मच गई अफरा-तफरी, रायपुर के युवक की मौत, खुशियों में पसरा मातम
Five friends arrived at Gajpalla Waterfall to celebrate a birthday; a companion was swept away after stepping into the river to wash dishes, sparking panic; a young man from Raipur died, turning the celebration into mourning.
गरियाबंद : गरियाबंद के प्रसिद्ध गजपल्ला वॉटरफॉल में पिकनिक मनाने पहुंचे एक युवक की डूबने से मौत हो गई. युवक रायपुर से अपने पांच अन्य साथियों के साथ गजपल्ला वॉटरफॉल घूमने आया था. हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया. युवक के डूबने की जानकारी मिलते ही उसके साथियों में अफरा-तफरी मच गई. मामले की जानकारी मिलने के बाद गरियाबंद जिला प्रशासन सक्रिय हुआ. युवक के शव को वॉटरफॉल से बाहर निकालने के लिए टीम भेजी गई. खबर पर जेवरा-सिरसा चौकी पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची. मृतक युवक रायपुर का रहने वाला है.
मिली जानकारी के मुताबिक खुर्सीपार मुक्रासीर शिवनारायन चायक का दोस्तों सहदेव मोहबिया, सोनू साहू, दिनेश यादव और सागर टिलंते ने शनिवार को पार्टी रखी. पांचों सहदेव की ऑटो से सिरसा-भटगांव एनीकट के गनियारी घाट पहुंचे. वे साथ में मुर्गा और चावल लेकर गए थे. खाना बनाने और खाने के बाद बर्तन धोने के लिए नदी किनारे पहुंचे.
पानी भरते समय बहाव में खिंचा
शाम करीब पौने छह बजे सहदेव मोहबिया और शिवनारायण नायक बर्तन धोने के लिए सीढ़ियों से नीचे उतरे. पानी भरते समय आदित्य चौधरी उम्र 17 साल तेज बहाव की चपेट में आने से शिवनारायण नदी में गिरकर बह गया. दोस्तों ने फौरन पुलिस को खबर दी.
अंधेरा और तेज बहाव बना बाधा
एसडीआरएफ की टीम शाम को मौके पर पहुंचकर तलाश शुरू की. लेकिन तेज बहाव की वजह से युवक का पता नहीं चल सका. कमांडेंट नागेंद्र सिंह ने बताया कि रविवार को दोबारा तलाश अभियान चलाया गया.
प्राकृतिक सौंदर्य के बीच लापरवाही पड़ रही भारी
गरियाबंद जिले के प्राकृतिक पर्यटन स्थलों पर बड़ी तादाद में सैलानी पहुंचते हैं. खूबसूरत झरने और जलप्रपात लोगों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं. लेकिन कई बार सुरक्षा नियमों की अनदेखी भारी पड़ जाती है. गजपल्ला वॉटरफॉल में सामने आया यह हादसा भी इसी तरह की लापरवाही का एक और मामला बताया जा रहा है. इससे पहले भी जिले के प्राकृतिक जलप्रपातों में हादसों की घटनाएं सामने आती रही हैं.
प्रशासन ने सैलानियों से की सावधानी बरतने की अपील
गरियाबंद जिला प्रशासन ने पर्यटकों से अपील की है कि प्राकृतिक पर्यटन स्थलों पर घूमने के दौरान सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें। पानी की गहराई का अंदाजा लगाए बिना वॉटरफॉल या जलस्रोत में उतरने से बचें और किसी भी तरह का जोखिम न लें. गजपल्ला वॉटरफॉल हादसे ने एक बार फिर सवाल खड़ा कर दिया है कि प्राकृतिक पर्यटन स्थलों पर रोमांच के साथ सुरक्षा को लेकर कितनी सावधानी बरती जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



