पूर्व MLA के पैलेस में CAF जवान ने खुद को गोली मारकर दी जान, छुट्टी से आकर उठाया खौफनाक कदम, इलाके में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस
A CAF soldier shot himself dead in a former MLA's palace, returning from leave and taking the horrific step, causing a sensation in the area, and police investigating.
खैरागढ़ : खैरागढ़ जिले के खैरागढ़ क्षेत्र में स्थित उदयपुर पैलेस से सोमवार शाम एक दुखद घटना सामने आई. पूर्व विधायक देवव्रत सिंग के उदयपुर स्थित पैलेस में तैनात छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (सीएएफ) के एक जवान ने अपनी ही सर्विस रायफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक जवान कृपाचंद सोनवानी उम्र 38 साल छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल की छठवीं बटालियन में पदस्थ था और मूल रूप से भिलाई का निवासी था. उदयपुर स्थित राजपरिवार के पैलेस में सुरक्षा के लिए अलग-अलग शिफ्ट में जवानों की ड्यूटी लगाई जाती है. सोमवार को भी सामान्य दिनों की तरह कृपाचंद सोनवानी की ड्यूटी लगी थी. साथियों के मुताबिक वह कुछ समय से तनाव में दिखाई दे रहा था, लेकिन इसे गंभीरता से नहीं लिया गया.
शाम करीब साढ़े पांच से छह बजे के बीच अचानक गोली चलने की आवाज से परिसर में हड़कंप मच गया. साथी जवान जब मौके पर पहुंचे तो कृपाचंद सोनवानी खून से लथपथ पड़ा मिला। उसने अपनी ही बंदूक से खुद पर फायर कर लिया था. फौरन एंबुलेंस बुलाकर उसे अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
कृपाचंद सोनवानी एक दिन पहले ही छुट्टी से वापस ड्यूटी पर लौटा था. आशंका जताई जा रही है कि घरेलू या निजी कारणों के चलते उसने यह आत्मघाती कदम उठाया. हालांकि मौके से अभी तक कोई सुसाइड नोट या अन्य ठोस जानकारी नहीं मिली है.
पूर्व विधायक देवव्रत सिंग के निधन के बाद से राजपरिवार में चल रहे पारिवारिक विवाद को देखते हुए प्रशासन ने उदयपुर पैलेस और कमल विलास पैलेस को सील कर रखा है. दोनों परिसरों की सुरक्षा के लिए सीएएफ के जवानों की तैनाती की गई है. और अलग-अलग शिफ्ट में उनकी ड्यूटी लगाई जाती है.
सोमवार को भी सामान्य दिनों की तरह जवान कृपाचंद सोनवानी अपनी ड्यूटी पर मौजूद था. अचानक गोली चलने की तेज आवाज से पूरे परिसर में हड़कंप मच गया. आवाज सुनकर साथी जवान तुरंत मौके पर पहुंचे तो देखा कि कृपाचंद सोनवानी जमीन पर खून से लथपथ पड़ा हुआ है.
पुलिस ने घटना के बाद पूरे परिसर को सुरक्षा घेरे में ले लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है. जवान के साथियों और संबंधित अधिकारियों से पूछताछ की जा रही है. ताकि घटना के कारणों का पता लगाया जा सके. फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया. आज मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही घटना की असल वजह साफ हो पाएगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



