विवाहित महिला का अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग, पति-पत्नी ने वसूले दो करोड़ रुपये, आरोपी आनंद और निलिमा यादव गिरफ्तार
Blackmailing a married woman by making her pornographic video, husband and wife extorted two crore rupees, accused Anand and Nilima Yadav arrested
दुर्ग : दुर्ग जिले से एक सनसनीखेज ब्लैकमेलिंग मामला सामने आया है. जहां एक विवाहित महिला का अश्लील वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी देकर आरोपी दंपति ने महिला और उसके ज्वेलर्स पति से करीब दो करोड़ रुपए वसूल लिए. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे 1 करोड़ 65 लाख 22 हजार रुपए की संपत्ति बरामद की है.
मिली जानकारी के मुताबिक पीड़ित सराफा कारोबारी दंपति ने 13 जून 2025 को थाना वैशाली नगर में लिखित शिकायत दर्ज कराई कि वैशाली नगर में पीड़ित सराफा व्यवसायी की ज्वेलरी की दुकान है. 4-5 साल पहले निलिमा यादव उर्फ निलम लहरे नाम की महिला सराफा व्यवसायी की दुकान में काम मांगने के लिए गई थी. इसी दौरान नीलिमा ने बातचीत के दौरान व्यवसायी को अपने जाल में फंसा लिया और मोबाइल नंबर मांगकर उससे बातचीत करने लगी.
इसी बीच आरोपी महिला अपने पति के साथ साजिश रचकर एक दिन कारोबारी को अपने घर बुलाया और उसका अश्लील वीडियो बना लिया. इसके बाद महिला ने सराफा व्यवसायी को ब्लैकमेल करने लगी. पति-पत्नी ने पिछले चार साल से ब्लैकमेल कर व्यवसायी के करोड़ों रुपये हड़प लिए. महिला ने गाड़ी, बंगला, जमीन, नगदी और सोने सहित साड़ी संपत्ति अपने नाम करवा ली थी.
निलिमा यादव उर्फ निलम लहरे और उसके पति आनंद ने साजिश रचकर महिला का अश्लील वीडियो बनाकर उसे परिजनों और अन्य लोगों को भेजने की धमकी दी. महिला के ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर पीड़ित व्यवसायी ने एक बार आत्महत्या की कोशिश भी की थी. हालांकि उसके परिजनों ने उसे बचा लिया. इस ब्लैकमेलिंग के जरिये आरोपी दंपति ने अलग-अलग जरिए करोड़ों की राशि वसूली.
इस मामले में मिले सबूत में अनुबंध पत्र, मोबाइल चैट और वॉइस रिकॉर्डिंग के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ BNS की धारा 308(2), 351(2), 61(2) के तहत मामला दर्ज किया. वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर वैशाली नगर पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को हिरासत में लिया.
पूछताछ में आरोपिया नीलिमा द्वारा अपने पति के साथ मिलकर प्रार्थी का अश्लील वीडियो बनाकर षड़यंत्र पूर्वक ब्लैकमेलिंग कर प्रार्थी से करोड़ो रुपए वसुलना कबूल किया गया
आरोपियों के निशानदेही पर पुलिस ने 16.45 लाख रुपए नकद, 80.49 लाख के सोने-चांदी के जेवर और बिस्किट, 25 लाख की एफडी, 35 लाख का बंगला, 8 लाख की गाड़ियां, 100 अमेरिकी डॉलर, तीन मोबाइल, फर्जी सिम और अन्य सामान बरामद किया. पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया और मामले की विस्तृत जांच जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFk



