बच्चों को स्कूल लेने पहुंची क्रेटा कार में लगी आग, दमकल पहुंचने तक जलकर खाक, इधर बच्चों से भरी स्कूल बस पलटी, कई छात्र घायल, मची अफरा-तफरी
A Creta car arriving to pick up children from school caught fire and was reduced to ashes before fire tenders could arrive; meanwhile, a school bus filled with children overturned, leaving several students injured and causing chaos.
बच्चों से भरी स्कूल बस पलटी, कई छात्र घायल
कबीरधाम : छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है. यहां स्कूली बच्चों को लेकर जा रही एक बस अचानक दुर्घटनाग्रस्त होकर पलट गई. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. बस में सवार कई बच्चों को चोटें आई हैं. घटना दामापुर-कापादाह के पास की है. जहां सनराइज पब्लिक स्कूल की बस हादसे का शिकार हो गई. हादसे की खबर मिलते ही पुलिस और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायल बच्चों को अस्पताल पहुंचाया गया.
मिली जानकारी के मुताबिक सनराइज पब्लिक स्कूल की बस बच्चों को लेकर जा रही थी. इसी दौरान दामापुर-कापादाह के पास अचानक बस अनियंत्रित होकर पलट गई. बस पलटने से उसमें सवार बच्चों को चोटें आईं. हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम सक्रिय हुई और राहत कार्य शुरू किया गया. घायल बच्चों को पंडरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया. जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज जारी है.
बच्चों को मामूली चोटें, गंभीर घायल होने की खबर नहीं
पंडरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में घायल बच्चों का इलाज किया जा रहा है. हादसे में बच्चों को मामूली चोटें आई हैं. राहत की बात यह है कि फिलहाल किसी भी बच्चे के गंभीर रूप से घायल होने की खबर नहीं मिली है. अस्पताल में बच्चों को आवश्यक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है.
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल
स्कूल बस के दुर्घटनाग्रस्त होने की इस घटना ने बच्चों की सुरक्षित आवाजाही और स्कूली वाहनों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं. विशेष रूप से बसों की तकनीकी स्थिति और नियमित जांच का मुद्दा अहम हो गया है. फिलहाल घायल बच्चों का इलाज जारी है.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb
बच्चों को स्कूल लेने पहुंची क्रेटा कार में लगी आग, दमकल पहुंचने तक जलकर हुई खाक
बिलासपुर : बिलासपुर जिले के रेलवे क्षेत्र में डीआरएम कार्यालय के पास लिटिल वाणी स्कूल के सामने सोमवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई. जब बच्चों को स्कूल से लेने पहुंचे मनीष गोयल की क्रेटा कार में अचानक आग लग गई.
मिली जानकारी के मुताबिक मनीष गोयल अपने बच्चों को लेने स्कूल पहुंचे थे. तभी कार के बोनट से धुआं निकलने लगा. देखते ही देखते धुएं ने आग का रूप ले लिया और आग की लपटों ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया. स्कूल के सामने खड़ी कार में आग लगते ही मौके पर मौजूद लोगों में हलचल मच गई.
हादसे की खबर मिलने पर दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास किया. लेकिन तब तक कार बुरी तरह जल चुकी थी और देखते ही देखते जलकर खाक हो गई. राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है और सभी लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं.
हालांकि, स्कूल के सामने इस तरह अचानक कार में आग लगने से सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं. फिलहाल कार में आग लगने की वास्तविक वजह सामने नहीं आई है.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



