खड़े टैंकर को कार ने मारी जोरदार टक्कर, महिला समेत दो की दर्दनाक मौत, परिवार के चार लोग घायल, इधर सड़क हादसे में महिला आरक्षक की गई जान
A car rammed violently into a stationary tanker, resulting in the tragic deaths of two people, including a woman, and injuries to four family members; meanwhile, a female constable lost her life in a separate road accident.
छत्तीसगढ़ आ रही महिला समेत दो की दर्दनाक मौत, परिवार के चार लोग घायल
सोनभद्र : सोनभद्र जिले के बभनी-अंबिकापुर मुख्य मार्ग पर विष्णु प्रिया ढाबा पोखरा के पास गुरुवार सुबह खड़े टैंकर में कार की जोरदार टक्कर हो गई. हादसे में एक महिला की मौत हो गई. जबकि पति-बेटी सहित परिवार के पांच लोग घायल हो गए. इनमें दो की हालत नाजुक होने पर उन्हें वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया. इलाज के दौरान एक और व्यक्ति की मौत हो गई.
मिली जानकारी के मुताबिक बलिया जिले के सिकंदरपुर निवासी एक परिवार कार से रेणुकूट होते हुए रायपुर (छत्तीसगढ़) जा रहा था. सुबह बभनी-अंबिकापुर मार्ग पर विष्णु प्रिया ढाबा पोखरा के पास सड़क किनारे खड़े टैंकर में कार पीछे से जा भिड़ी. टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.
हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई. ग्रामीणों और राहगीरों ने कार में फंसे घायलों को बाहर निकालकर पुलिस और एंबुलेंस को खबर दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. चिकित्सकों ने रूचि सिंह (33) पत्नी पवन सिंह निवासी सिकंदरपुर, बलिया को मृत घोषित कर दिया.
हादसे में यतेंद्र सिंह (70) पुत्र धर्मदेव सिंह, मालती सिंह (65) पत्नी यतेंद्र सिंह, पवन सिंह (35) पुत्र यतेंद्र सिंह, पंकज सिंह (32) पुत्र यतेंद्र सिंह तथा रिमझिम (4) पुत्री पवन सिंह घायल हो गए. प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने यतेंद्र सिंह और पवन सिंह की हालत नाजुक देखते हुए उन्हें वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया. इलाज के दौरान यतेंद्र की भी मौत हो गई। वहीं अन्य घायलों का इलाज जारी है.
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया. घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा है. पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है. प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार और चालक को झपकी आने के कारण हादसा होने की आशंका जताई जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t
सड़क हादसे में महिला आरक्षक की मौत
दुर्ग : दुर्ग जिले के पुलगांव थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में एक महिला आरक्षक की मौत हो गई. खुर्सीडीह-बोरई मार्ग पर एक कार और मोटरसाइकिल के बीच टक्कर हो गई. इस हादसे में महिला आरक्षक हेमलता ठाकुर गंभीर रूप से घायल हो गईं. जिन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया. जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



