रायपुर-धमतरी बस की सीट पर दुधमुंहे बच्चे को लावारिस छोड़ भागी निर्दयी मां, मासूम को रोता देख स्टाफ ने बुलाई पुलिस, एक हफ्ते में दो मामले
A cruel mother fled after abandoning her infant on a Raipur-Dhamtari bus seat. Seeing the infant crying, the staff called the police. Two cases in a week.
धमतरी : धमतरी में दिल को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक महिला अपने कलेजे के टुकड़े को बिलखते हुए बस में ही छोड़ कर चली गई. बस में बच्चे की रोने की आवाज सुन लोगों ने इसकी खबर पुलिस को दी. कोतवाली पुलिस और चाइल्ड लाइन की टीम फौरन बस स्टैंड पहुंची और बच्चे को अपने कब्जे में लेकर जिला अस्पताल लाया गया.
बताया जा रहा है कि बस स्टैंड पहुंची जहां सभी सवारी उतर गए. वहीं कुछ देर बाद बस से बच्चे की रोने की आवाज आने लगी. जिसे सुन लोग हैरान हो गए. बस में जाकर देखने पर बस के सीट में एक 4-5 महीने का बच्चा मिला. फिलहाल महिला की तलाश की जा रही है. बाल कल्याण समिति धमतरी ने बच्चे को अपने अंडर में ले लिया है. बड़ा सवाल की यह महिला कौन थी और आखिर बच्चा है किसका ?
मिली जानकारी के मुताबिक 26 फरवरी गुरुवार को रायपुर से धमतरी आ रही बस में एक महिला पचपेड़ी से चढ़ती है. जो अपने चेहरे को स्कार्फ से ढकी हुई थी. उसके हाथ में तीन-चार महीने का मासूम बच्चा था. जैसे ही वह बस करीब 3:15 बजे धमतरी पहुंची। सीट में बच्चे को सुलाकर महिला भाग गई. जब स्टाफ ने देखा कि बच्चे का कोई भी पालक नहीं है. तो फौरन पुलिस को खबर दी गई. इसके अलावा चाइल्ड लाइन को भी खबर किया गया. दोनों टीम ने बच्चे को जिला अस्पताल ले जाया गया. जहां पर जांच के बाद डॉ अखिलेश देवांगन ने स्वस्थ बताया.
धमतरी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र पांडे ने मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मासूम को विशेष दत्तक ग्रहण एजेंसी को सुपुर्द किया जाएगा. उन्होंने बताया कि पिछले हफ्ते भी रुद्री थाना क्षेत्र में एक महिला अपने बच्चे को छोड़कर गई थी. यानी एक हफ्ते में यह दूसरा मामला है. जब दो लावारिस बच्चे शहर में मिले हैं.
अब बड़ा सवाल ये है कि आखिर यह बच्चा किसका है, बच्चे का महिला के साथ क्या संबंध था. क्या वो उसकी मां थी या महिला उसे चोरी करके ला रही थी या फिर किसी परेशानी में उसने बच्चे को छोड़ दिया. ऐसे बहुत सारे सवाल हैं. बहरहाल सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है ताकि महिला का पता लगाया जा सके.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



