धमतरी बस स्टैंड के पास शराबी युवक की संदिग्ध मौत, इलाके में मचा हड़कंप, हादसा या कुछ और?, जांच में जुटी पुलिस, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इन्तेजार
A drunken man died under suspicious circumstances near the Dhamtari bus stand, causing widespread panic in the area. Was it an accident or something else? Police are investigating and awaiting the post-mortem report.
धमतरी : धमतरी शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत बस स्टैंड के पास उस समय सनसनी फैल गई. जब एक युवक अचेत हालत में पाया गया. आसपास के लोगों द्वारा खबर दिए जाने पर पुलिस ने फौरन युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
मिली जानकारी के मुताबिक कोस्टापारा का निवासी गोलू उर्फ गोवर्धन धीमर अक्सर बस स्टैंड के आसपास ही देखा जाता था और खाली शीशी-बोतलें बेचकर अपना जीवन यापन करता था. युवक अचेत हालत में पाया गया.
कोतवाली पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक मृतक अकेले रहता था और शराब पीने का आदी था. पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है और मर्ग कायम कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है.
फिलहाल युवक की मौत का सटीक कारण साफ नहीं हो पाया है. आशंका जताई जा रही है कि मौत अत्यधिक गर्मी की वजह से हो सकती है या फिर इसके पीछे कोई अन्य कारण है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह का खुलासा हो सकेगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



