दिल दहला देने वाली वारदात, 67 साल के बुजुर्ग की 30 वर्षीय शादीशुदा गर्लफ्रेंड, मोहब्बत में शक बनी दीवार, प्रेमिका को उतारा मौत के घाट
A heart wrenching incident, a 67 year old man had a 30 year old married girlfriend, doubt became a wall in love, girlfriend was killed
धमतरी/मगरलोड : कहा जाता है कि इश्क की कोई उम्र नहीं होती है. लेकिन यह क्या बात हुई कि अपने से आधे उम्र से भी कम शादीशुदा बच्चों वाली मां के साथ अफेयर रखना... ऊपर से शक भी करना... आखिर यही शक की वजह से दो परिवार तबाह हो गए.
मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थी ललेश बंजारे पिता कांति बंजारे उम्र 30 साल निवासी ग्राम हसदा चौकी करेलीबाड़ी ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी बहन पुष्पा मारकंडे की हत्या कर दी गई है. इस रिपोर्ट पर चौकी प्रभारी करेलीबाड़ी द्वारा फौरन पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी जगन्नाथ जांगड़े पिता करिया जांगड़े उम्र 67 साल निवासी ग्राम हसदा चौकी करेलीबाड़ी थाना कुरुद, जिला धमतरी को गिरफ्तार किया गया.
आरोपी के खिलाफ चौकी करेलीबाड़ी अप.क्र. 127/25 धारा 103, 115(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया पूछताछ में आरोपी ने बताया कि मृतिका से उसका प्रेम प्रसंग था. लेकिन मृतिका पर किसी अन्य व्यक्ति से संबंध होने का शक करता था. इसी शक और गुस्से में आकर आरोपी ने मृतिका को चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी.
आरोपी के खिलाफ चौकी करेलीबाड़ी में धारा 103, 115(2) बीएनएस के तहत जुर्म दर्ज किया गया. आरोपी को न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया है.
बताया जा रहा है कि मृतिका का पति पिछले एक साल से जेल में है. इसी दौरान बुजुर्ग प्रेमी का आना-जाना इतना बढ़ा कि मोहब्बत का किस्सा शुरु हो गया. लेकिन मोहब्बत के साथ बुजुर्ग आशिक के दिल में जासूसी सीरियल वाला शक भी घर कर गया. देर रात गुस्से में उसने प्रेमिका पर चाकू से हमला कर बेरहमी से उसकी हत्या कर दी.
इस वारदात में महिला का 5 साल का बेटा भी घायल हो गया. जिसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया. फिलहाल उसकी हालत पहले से बेहतर बताई जा रही है. लेकिन बड़ा सवाल यह है कि जब पिता जेल में और मां अब इस दुनिया में नहीं रही तो मासूम की जिंदगी का सहारा कौन बनेगा?
कहते हैं प्यार की कोई उम्र नहीं होती है. लेकिन धमतरी का यह केस साबित करता है कि शक की भी कोई सीमा नहीं होती है. 67 की उम्र में जहां लोगों को राम-नाम का सहारा लेना चाहिए. वहां बुजुर्ग आशिक ने प्रेम प्रसंग के चक्कर में खून-खराबा कर दिया. नतीजा एक परिवार तबाह, एक मासूम बेसहारा और गांव में खौफ का माहौल..
आरोपी
जगन्नाथ जांगड़े पिता करिया जांगड़े उम्र: 67 साल निवासी: ग्राम हसदा, चौकी करेलीबाड़ी, थाना कुरुद, जिला धमतरी (छ.ग.)
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



