शराब के नशे की हालत में तेज रफ़्तार कंटेनर ट्रेलर से एक्टिवा सवार को मारी जोरदार ठोकर, युवक घायल, आरोपी ड्राइवर इमारत गिरफ्तार

A high-speed container trailer hit an Activa rider in an inebriated state, injuring the youth and arresting the accused driver.

शराब के नशे की हालत में तेज रफ़्तार कंटेनर ट्रेलर से एक्टिवा सवार को मारी जोरदार ठोकर, युवक घायल, आरोपी ड्राइवर इमारत गिरफ्तार

रायपुर : रायपुर कमिश्नरेट अंतर्गत थाना कोतवाली क्षेत्र के NH 53 रिंग रोड नंबर–1 पर 23.02.2026 को करीब सुबह 11 बजे एक सड़क हादसा हो गया. इस हादसे में कंटेनर ट्रेलर नम्बर RJ-14-GK-1567 के चालक द्वारा शराब के नशे की हालत में खतरनाक और तेज गति से वाहन चलाते हुए एक्टिवा सवार को ठोकर मार दी. जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया.
इस हादसे की खबर पर थाना कोतवाली पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घायल व्यक्ति को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भिजवाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद रामकृष्ण अस्पताल रायपुर में भर्ती कराया गया. पुलिस द्वारा आरोपी चालक को पकड़कर हिरासत में लिया गया. आरोपी की पहचान इमारत सिंह राजपूत, पिता दिल्ली सिंह राजपूत, उम्र 31 साल निवासी मकरझीर सनईडोंगरी, तहसील लखनाडोन, थाना धूमा, जिला सिवनी (मध्य प्रदेश) के रूप में हुई है. आरोपी के चिकित्सकीय परीक्षण में शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई, जिसमें Breath Alcohol Concentration (BAC) 275 mg/100 ml (Active Mode) पाया गया. पूछताछ पर पता चला कि आरोपी वाहन चालक नागपुर से कुर्सियां लोड कर कोलकाता जा रहा था. जो पहले भी रिंग रोड में एक मर्सिडीज़ और एक XUV 700 गाड़ी को ठोकर मारने के बाद एक्टिवा सवार को ठोकर मार दिया.
इस मामले में आरोपी के खिलाफ मामले में BNS की धारा 110 व 125(क) और MV Act की 185, 130(3), 177 धाराएँ दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है. अंतर्गत जुर्म दर्ज कर गैर-जमानतीय मामले में गिरफ्तार किया गया. आरोपी द्वारा वाहन के जरुरी दस्तावेज पेश नहीं करने पर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई करते हुए दस्तावेज जप्त किए गए हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB