रायपुर के फोम-फैक्ट्री में लगी भीषण आग, जिंदा जला मजदूर, बचने चीखता-चिल्लाता रहा, 3 घंटे तक जलता रहा कारखाना, 16 वर्कर्स जान बचाने भागे

A huge fire broke out in a foam factory in Raipur, a worker was burnt alive, he kept screaming to save himself, the factory kept burning for 3 hours, 16 workers ran away to save their lives

रायपुर के फोम-फैक्ट्री में लगी भीषण आग, जिंदा जला मजदूर, बचने चीखता-चिल्लाता रहा, 3 घंटे तक जलता रहा कारखाना, 16 वर्कर्स जान बचाने भागे

रायपुर : छत्तीसगढ़ के राजधानी रायपुर से आगजनी की बेहद भयानक घटना सामने आई है. जहां एक गांव में स्थित गद्दा बनाने वाली फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई. इस आगजनी की घटना में एक कर्मचारी की जिंदा जलकर मौत हो गई.
मिली जानकारी के मुताबिक मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के गांव कुटेशर में बीते शुक्रवार की रात 8 बजे फोम बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लग गई. आगजनी की इतनी भयावह थी कि कुछ ही देरी में पूरी फैक्ट्री जलकर खाक हो गई. करीब 3 घंटे तक कड़ी मशक्कत करने के बाद आग पर काबू पाया गया.
सब निकल गए थे लेकिन एक युवक फैक्ट्री में फंस गया. 
यह आगजनी की घटना उस वक़्त हुई. जब कुछ कर्मचारी फैक्ट्री के अंदर ही थे. जैसे ही फैक्ट्री में आग लगी तब कर्मचारी बाहर निकल कर अपनी जान बचाने लगे थे. इसकी खबर फौरन पुलिस और दमकल की टीम को दी गई. इस हादसे में एक कर्मचारी अंदर फैक्ट्री में ही फंस गया और उसकी जलकर दर्दनाक मौत हो गई. मृतक कर्मचारी का नाम त्रिलोचन ध्रुव उम्र 18 साल धमतरी निवासी था.
जले हुए शव को पीएम के लिए भेजा गया
घटना की जानकारी मिलने के बाद मंदिर हसौद पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने की प्रक्रिया में जुट गई. घंटो की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. पुलिस की टीम ने जले हुए शव को फैक्ट्री के अंदर से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.
आगजनी में पूरी फैक्ट्री हो गई तहस-नहस
कुटेसर नाम के गांव में एक फोम फैक्ट्री में है. जो 6 एकड़ में फैली हुई है. जहां पर गद्दा बनाया जाता था. यहां पर अचानक शार्ट सर्किट होने की वजह से आग भड़क गई. आगजनी की इस घटना में फैक्ट्री पूरी तरह से जलकर खाक हो गई. हालांकि अभी ये पता नहीं चल पाया है कि आग कैसे लगी. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB