रिश्वतखोरों पर एसीबी का शिकंजा, छत्तीसगढ़ में पटवारी भानू चंद्राकर और बिजली विभाग का बाबू सहदेव कुमार दोनों रिश्वत लेते रंगे हाथो गिरफ्तार
ACB cracks down on the corrupt: In Chhattisgarh, Patwari Bhanu Chandrakar and Electricity Department clerk Sahdev Kumar were both arrested red-handed while accepting bribes.
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है. गुरुवार को एसीबी की टीम ने दो अलग-अलग जगहों पर जाल बिछाकर राजस्व विभाग के एक पटवारी और बिजली विभाग के एक क्लर्क को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों दबोच लिया.
25,000 रुपये की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार
पहली कार्रवाई रतनपुर क्षेत्र के ग्राम लालपुर में हुई. यहां पदस्थ पटवारी भानू चंद्राकर ने एक ग्रामीण अशोक अग्रवाल से जमीन का नक्शा-बटांकन दुरुस्त करने के एवज में पहले 40 हजार रुपये की मांग की. बाद में सौदा 25 हजार रुपये में तय हुआ. शिकायत की पुष्टि होने पर एसीबी ने पटवारी को पैसे लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया.
10,000 रुपये लेते बिजली विभाग का क्लर्क दबोचा गया
दूसरी कार्रवाई मस्तूरी स्थित बिजली वितरण कंपनी के कार्यालय में की गई. यहां पदस्थ क्लर्क सहदेव कुमार चंद्रा ने किसान त्रिलोकी साहू से उनके खेत में बिजली का खंभा (पोल) लगाने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए रिश्वत मांगी. एसीबी ने जाल बिछाकर आरोपी क्लर्क को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया.
विभागों में मचा हड़कंप
एक ही दिन में दो अलग-अलग विभागों पर हुई इस ताबड़तोड़ कार्रवाई से बिलासपुर के राजस्व और बिजली विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है. एसीबी ने दोनों ही आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है. और आगे की कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



