गन्ने की फसल में लगी भीषण आग, 17 एकड़ की फसल जलकर राख, किसानों में भरी आक्रोश, केमिकल प्लांट में आगजनी से 2 मजदूर घायल

A huge fire broke out in the sugarcane crop, 17 acres of crop burnt to ashes, farmers filled with anger, 2 workers injured in a fire in a chemical plant

गन्ने की फसल में लगी भीषण आग, 17 एकड़ की फसल जलकर राख, किसानों में भरी आक्रोश, केमिकल प्लांट में आगजनी से 2 मजदूर घायल

गन्ने की फसल में लगी भीषण आग, 17 एकड़ की फसल जलकर राख, किसानों में भरी आक्रोश

अंबिकापुर : अंबिकापुर के भटौली विकासखंड स्थित ग्राम पंचायत पोपरेंगा कुडू पारा में शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई. यहां 17 एकड़ में लगी गन्ने की फसल में भीषण आग लग गई. जिससे पल भर में पूरी फसल राख के ढेर में तब्दील हो गई.
बताया जा रहा है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने बगल की झाड़ियों में आग लगाई थी. जो तेज हवा के झोंकों की वजह से गन्ने की फसल तक पहुंच गई. इस घटना में आधा दर्जन से ज्यादा किसानों की मेहनत पर पानी फिर गया. जिन्होंने महीनों की कड़ी मेहनत से यह फसल तैयार की थी.
किसानों का कहना है कि आग इतनी तेजी से फैली कि वे कुछ समझ पाते. उससे पहले ही पूरी फसल राख हो गई. इस भीषण घटना से किसानों में गहरा आक्रोश और निराशा है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI

केमिकल प्लांट में आगजनी से 2 मजदूर घायल

रायपुर/तिल्दा नेवरा : रायपुर के तिल्दा नेवरा स्थित संजय केमिकल प्लांट में भीषण आग लग गई है. आग इतनी भयावह है कि 5 किलोमीटर दूर से ही धुएं का गुब्बार आसमान में दिख रहा है. आग के साथ भारी ब्लास्ट की आवाजें भी सुनाई दे रही हैं. जिससे आसपास के इलाके के लोग सहम गए हैं. यह पूरा मामला तिल्दा नेवरा थाना क्षेत्र के बरतोरी गांव का है.
सुबह संजय केमिकल प्लांट में अचानक भीषण आग लग गई. आग की लपटें इतनी तेज है कि पूरे प्लांट को अपनी चपेट में ले लिया. जिससे आसपास के इलाके में दहशत फैल गई है. संजय केमिकल प्लांट में पेंट का निर्माण किया जाता था.
बताया जा रहा कि इस हादसे में काम कर रहे 2 मजदूर आग की चपेट में आकर घायल हो गए. जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है. फिलहाल फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी है. आग लगने की वजह की जांच की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI