चरित्र शंका में पति ने पत्नी की हत्या, कुल्हाड़ी से हमला कर उतारा मौत के घाट, पुलिस ने कत्ल के आरोपी को राजेश को गिरफ्तार कर भेजा जेल
A husband killed his wife with an axe due to suspicion of her character. Police arrested Rajesh, the accused, and sent him to jail.
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही : छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले से एक भयानक घरेलू हत्या की घटना सामने आई है. गौरेला थाना क्षेत्र, केंवची गांव के बैगापारा में एक पति ने अपनी पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला कर उसकी हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी पति राजेश बैगा को गिरफ्तार कर लिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक मृतका कुसुम बैगा और आरोपी पति राजेश बैगा के बीच अक्सर विवाद होता रहता था. विवाद की असल वजह पति को पत्नी के चरित्र को लेकर शक था. बीती रात भी इस विषय पर दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने गुस्से में आकर कुल्हाड़ी उठाई और पत्नी पर हमला कर दिया.
हमले के बाद कुसुम बैगा गंभीर रुप से घायल हो गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई. वारदात के बाद गांव में सनसनी फैल गई. ग्रामीणों ने घटना की खबर गौरेला पुलिस को दी.
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. साथ ही पुलिस ने आरोपी राजेश बैगा को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी ने प्रारंभिक पूछताछ में जुर्म कबूल किया है. पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ हत्या, अपराध छुपाने और घरेलू हिंसा से जुड़े अपराधों में आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है. आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजने की तैयारी की जा रही है. गौरेला पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



