हाउसिंग बोर्ड के कमिश्नर और बाबू रिश्वत लेते गिरफ्तार, ठेकेदार का बिल पास करने और टाइम बढ़ाने मांगे 65 हजार, ACB ने दबोचा
Housing Board commissioner and clerk arrested for accepting bribe; ACB arrests them for demanding 65,000 rupees to pass contractor's bill and extend time
अंबिकापुर/सरगुजा : छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी और चौंकाने वाली कार्रवाई सामने आई है। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने हाउसिंग बोर्ड के संभागीय कमिश्नर पीसी अग्रवाल और उनके अधीनस्थ बाबू अनिल सिंह को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. यह मामला एक ठेकेदार के भुगतान और कार्य संबंधी औपचारिकताओं से जुड़ा हुआ है.
आरोप है कि संभागीय कमिश्नर पीसी अग्रवाल और बाबू अनिल सिंह ने ठेकेदार से उसके लंबित कार्यों के निपटारे के एवज में 50 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी. ठेकेदार ने रिश्वत देने के बजाय मामले की लिखित शिकायत एसीबी कार्यालय में दर्ज कराई. प्राथमिक जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद एसीबी ने जाल बिछाने की योजना बनाई.
योजना के तहत बुधवार को ठेकेदार जैसे ही गोधनपुर स्थित हाउसिंग बोर्ड के संभागीय कार्यालय पहुंचा और रिश्वत की राशि सौंपी. पहले से तैनात एसीबी टीम ने मौके पर छापा मार दिया. टीम ने दोनों आरोपियों को रिश्वत की रकम के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. हाथ धुलवाने पर नोटों में लगे केमिकल की पुष्टि हुई. अचानक हुई कार्रवाई से कार्यालय में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.
गिरफ्तारी के बाद एसीबी दोनों आरोपियों को अपने कार्यालय ले गई. जहां उनसे गहन पूछताछ की जा रही है. अधिकारियों द्वारा यह भी जांच की जा रही है कि यह मामला किसी संगठित भ्रष्टाचार नेटवर्क से जुड़ा है या नहीं. सूत्रों के अनुसार आरोपियों से जुड़े अन्य ठिकानों पर भी जांच की जा सकती है. फिलहाल, दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कानूनी प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



