दुर्ग में लेबर ठेकेदार को पीट-पीट कर उतारा मौत के घाट, पुलिस की हिरासत में हत्याकांड के 6 आरोपी, मृतक का कातिल दोस्त गिरफ्त से बाहर
A labor contractor was beaten to death in Durg. Six murder suspects are in police custody, and the deceased's friend remains at large.
दुर्ग : उतई थाना क्षेत्र में लेबर कांट्रेक्टर की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई है. पुलिस ने इस मामले में फिलहाल 6-7 लोगों को हिरासत में रखा है. उनसे पूछताछ जारी है. गया बिहार के मूल निवासी राहुल कुमार रजक उतई क्षेत्र में लेबर कांट्रेक्टर था.
बुधवार की रात उसकी एक लकड़ी का कारोबार करने वाले के साथ कुछ बातों पर विवाद हुआ था. उसकी जबरदस्त धुनाई की गई. बेहोशी की हालत में उतई बस स्टैंड में उसे फेंक कर आरोपी भाग खड़े हुए. सुबह लेबर कांट्रेक्टर राहुल कुमार रजक मृत हालत में मिला.
पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया तो पता चला कि उसके साथ रात में मारपीट की घटना हुई है, पुलिस ने जांच की कार्यवाही आगे बढ़ाई और इस मामले में फिलहाल गुरुवार की रात 6-7 लोगों को हिरासत में लेकर मामले की पूछताछ की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t
गया बिहार के मूल निवासी लेबर कांट्रेक्टर सोनू रजक का काम डूंडेरा उतई के पांडे आरा मिल में चल रहा था. सोनू रजक का छोटा भाई राहुल कुमार रजक साथ में काम करता था. राहुल कुमार रजक उम्र 25 से 27 साल के द्वारा कार्य स्थल पर अन्य कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार किए जाने की वजह से सभी कर्मचारी परेशान थे. सभी ने आपस में तय किया कि सोनू रजक की ठेकेदारी में काम नहीं करना है.
राहुल रजक के दुर्व्यवहार की शिकायत आरा मिल मालिक से की गई. इस पर पांडे आरा मिल के संचालक के द्वारा ठेकेदार सोनू रजक को हटा दिया गया. जिसके कारण सोनू रजक अपने मूल निवास बिहार चला गया. लेकिन राहुल कुमार रजक अपने बड़े भाई के साथ नहीं गया. आरा मिल के अंदर बने स्टाफ क्वार्टर में ही रुका हुआ था.
बुधवार की रात राहुल के द्वारा कमरे में जमकर शराब पी गई. इसी दौरान अन्य कर्मचारी भी पहुंच गए और राहुल को कमरे से बाहर निकाल कर कर्मचारियों के द्वारा जमकर उसकी पिटाई की गई. मार खाने के बाद राहुल ने उन्हें कर्मचारियों को उतई बस स्टैंड छोड़ने कहा. मारपीट के बाद कर्मचारियों ने राहुल को बस स्टैंड छोड़ दिया. लेकिन बस स्टैंड में शव पड़े होने की खबर पर उतई पुलिस के द्वारा मर्ग कायम कर बॉडी को पीएम के लिए भेज दिया था.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



