राजधानी में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार की टक्कर से दूध बेचने वाले युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम, चालक गिरफ्तार
A tragic road accident in the capital, a young milk seller died after being hit by a speeding car, angry people blocked the road, the driver was arrested.
रायपुर : राजधानी रायपुर के टेकारी रोड पर शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. जिसमें दूध बेचने वाले युवक की मौके पर ही मौत हो गई. बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को इतनी जोरदार टक्कर मारी कि वह मौके पर ही गिर पड़ा और उसकी जान नहीं बच सकी. हादसे के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया और उन्होंने सड़क पर चक्काजाम कर प्रदर्शन शुरु कर दिया.
मिली जानकारी के मुताबिक रायपुर के टेकारी क्षेत्र का रहने वाला कुश साहू दूध बेचने का काम करता था. शुक्रवार सुबह वह रोज की तरह दूध की डिलीवरी के लिए बाइक पर निकला था. तभी अचानक सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई.
हादसे के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने सड़क पर चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन शुरु कर दिया. मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाइश देकर जाम खत्म कराया और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया.
पुलिस ने इस हादसे में शामिल कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है और मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है. फिलहाल घटना की जांच जारी है और क्षेत्र में शोक का माहौल है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



