नाबालिग छात्रा को प्रेमजाल में फंसाकर दुष्कर्म, दो दोस्तों ने मिलकर दिया वारदात को अंजाम, पुलिस ने आरोपी अंशुल और अभिषेक को किया गिरफ्तार

A minor girl was trapped in a love trap and raped, two friends together committed the crime, police arrested the accused Anshul and Abhishek

नाबालिग छात्रा को प्रेमजाल में फंसाकर दुष्कर्म, दो दोस्तों ने मिलकर दिया वारदात को अंजाम, पुलिस ने आरोपी अंशुल और अभिषेक को किया गिरफ्तार

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही : गौरेला थाना क्षेत्र में बाहर से आकर पढ़ाई करने वाली नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। स्थानीय युवक अंशुल सोनी ने प्रेमजाल में फंसाया और उसने लंबे समय तक छात्रा के साथ दुष्कर्म किया बाद में आरोपी का दोस्त भी मौका देखकर छात्रा को धमकाते हुए छेड़छाड़ किया. इस मामले में पुलिस दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले में आगे की कार्यवाही में जुट गई है.
मिली जानकारी के मुताबिक गौरेला थाना क्षेत्र में दूसरे जिले से आकर पढाई करने वाली एक नाबालिग छात्रा अपने परिजनों के साथ गौरेला थाना में शिकायत दर्ज कराई कि गौरेला के गांगपुर गांव में रहने वाला अंशु सोनी पीड़िता को प्रेम जाल में फंसाकर उसके साथ लंबे समय से दुष्कर्म कर रहा था. 
इस बात की जानकारी जब अंशु सोनी के दोस्त अभिषेक चक्रधारी को हुई तो उसने भी मौका देखकर नाबालिग छात्रा को डरा धमकाकर उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा. जिससे परेशान छात्रा ने हिम्मत जुटाकर अपने परिजनों को पूरी बात बताई. और अपने परिजनों के साथ गौरेला थाने पहुचकर एक लिखित शिकायत दर्ज कराई.
 गौरेला पुलिस ने मामले में अंशु सोनी निवासी गांगपुर और अभिषेक चक्रधारी निवासी पुराना गौरेला के खिलाफ पॉक्सो एक्ट की धारा 4, 5, 6 और बीएनएस एक्ट की धारा 115(2), 3(5), 351(3), 64 के तहत मामला दर्ज किया. एएसपी ओम चंदेल ने बताया कि दोनों आरोपी अंशु सोनी और अभिषेक चक्रधारी को गिरफ्तार कर मामले में पुलिस आगे की कार्यवाही में जुट गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB