प्रतिबंधित नशीली टेबलेट के खिलाफ पुलिस ने लिया एक्शन, मेडिकल दुकान का संचालक पूर्ण चंद्र साहू समेत 3 आरोपी गिरफ्तार

Police took action against banned narcotic tablets, 3 accused including medical shop owner Purna Chandra Sahu arrested

प्रतिबंधित नशीली टेबलेट के खिलाफ पुलिस ने लिया एक्शन, मेडिकल दुकान का संचालक पूर्ण चंद्र साहू समेत 3 आरोपी गिरफ्तार

रायपुर : 19 मई 2025 को वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी देवेन्द्र नगर के नेतृत्व में थाना देवेन्द्र नगर पुलिस की टीम द्वारा देवेन्द्र नगर क्षेत्रांतर्गत पारस नगर स्थित ओव्हरब्रीज के पास आरोपी सोनू उर्फ संजय सूर्यवंशी राजपूत पिता कैलाश सिंह उम्र 32 साल पता साधु गैस एजेंसी साई मंदिर के पास दीपक कालोनी न्यु राजेन्द्र नगर थाना राजेन्द्र नगर रायपुर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 152 नग प्रतिबंधित नशीली टेबलेट स्पास्मो प्राक्सीवान प्लस कीमत करीब 2,000/- रुपये जप्त कर आरोपी के खिलाफ थाना देवेन्द्र नगर में अपराध क्रमांक 101/25 धारा 22(सी) नारकोटिक एक्ट का जुर्म दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कार्यवाही किया गया था. 
गिरफ्तार आरोपी से फॉरवर्ड एवं बैकवर्ड लिंकेजेस के आधार पर अन्य आरोपियों के बारे में पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा प्रतिबंधित नशीली टेबलेट स्पास्मो प्राक्सीवान प्लस को कालाहांडी उड़ीसा निवासी वासुदेव पांडे से लाना बताये जाने पर टीम के सदस्यों द्वारा उडीसा रवाना होकर आरोपी वासुदेव पांडे की पतासाजी कर उसे पकड़ा गया.
पूछताछ में वासुदेव पांडे द्वारा उक्त प्रतिबंधित नशीली टेबलेट को केसिंगा उडीसा निवासी कृष्णा मेडिकल दुकान के संचालक पूर्ण चंद्र साहू से लाना बताया गया. टीम के सदस्यों द्वारा पूर्ण चंद्र साहू को पकड़कर उससे उक्त प्रतिबंधित नशीली टेबलेट रखने और बिक्री करने के बारे में वैध दस्तावेज की मांग करने पर उसके द्वारा किसी तरह का कोई दस्तोवज पेश न कर टेबलेट को अवैध तरीके से बिक्री करना बताया गया. जिस पर दोनों आरोपियों के कब्जे से 1800 नग प्रतिबंधित नशीली टेबलेट स्पास्मो प्राक्सीवान प्लस और मामले से संबंधित 2 नग मोबाईल फोन जप्त किया गया.
इस तरह मामले में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 1952 नग प्रतिबंधित नशीली टेबलेट स्पास्मो प्राक्सीवान प्लस और 2 नग मोबाईल फोन जुमला कीमत करीब 52,000/- रुपये जप्त कर आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही किया गया.
गिरफ्तार आरोपी
01. सोनू उर्फ संजय सूर्यवंशी राजपूत पिता कैलाश सिंह उम्र 32 साल निवासी साधु गैस एजेंसी सांई मंदिर के पास दीपक कालोनी न्यु राजेन्द्र नगर थाना राजेन्द्र नगर रायपुर
02. वासुदेव पांडे पिता सुदाम पांडे उम्र 19 साल निवासी केसिंगा थाना केसिंगा जिला कालाहांडी उड़ीसा
03. पूर्ण चंद्र साहू पिता रघुराज साहू उम्र 44 साल निवासी केसिंगा थाना केसिंगा जिला कालाहांडी उड़ीसा
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB