गुंडा बदमाश लेखराम कोठारी की पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत का माहौल, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस, लोगों से पूछताछ जारी

Thug and criminal Lekhram Kothari beaten to death brutally; atmosphere of panic in the area; police searching for the accused and questioning locals.

गुंडा बदमाश लेखराम कोठारी की पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत का माहौल, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस, लोगों से पूछताछ जारी

दुर्ग : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र के कुंदरापारा में थाने के हिस्ट्रीशीटर लेखराम कोठारी की पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी गई. खौफनाक हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है. घटना की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. वहीं वरिष्ठ अधिकारियों ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया. पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है. फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है.
मिली जानकारी के मुताबिक कुंदरापारा क्षेत्र में कुछ लोगों ने लेखराम कोठारी पर हमला कर दिया. हमलावरों ने उसे लाठी-डंडों और अन्य हथियारों से इतना पीटा कि वह गंभीर रूप से घायल हो गया. वारदात के बाद आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया. खबर मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल ले जाने की कोशिश की गई. लेकिन उसकी मौत हो गई.
मृतक लेखराम कोठारी का नाम पुलिस रिकॉर्ड में दर्ज था और वह थाने का गुंडा बदमाश था. मृतक लेखराम कोठारी को हाल ही में दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 151 के तहत गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था. जेल से रिहा होने के बाद रविवार की रात कुंदरापारा में कुछ लोगों ने उसकी बेरहमी से हत्या कर दी.
फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है. फिलहाल हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है. पुलिस पुरानी रंजिश, आपसी विवाद और अन्य संभावित कारणों को ध्यान में रखकर जांच कर रही है. अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद ही हत्या के वास्तविक कारणों और आरोपियों के संबंध में जानकारी सामने आ सकेगी.
पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है. ताकि हमलावरों तक पहुंचा जा सके. क्षेत्र में हुई इस हत्या के बाद लोगों में दहशत का माहौल है. पुलिस ने जल्द ही आरोपियों को पकड़ने का दावा किया है. मामले की जांच जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?